भोजशाला विवाद: दिग्विजय सिंह ने ASI आदेश लागू करने की अपील

Anjali Dwivedi | Jan 21, 2026, 17:34 IST
Share
bhojshala-dispute-digvijay-singh-appeals-asi-order
bhojshala-dispute-digvijay-singh-appeals-asi-order

भोजशाला विवाद को लेकर दिग्विजय सिंह ने ASI के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के समय को लेकर विवाद बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

News In Short

  • दिग्विजय सिंह ने ASI के आदेशों का पालन करने की अपील की।
  • बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के समय को लेकर विवाद बढ़ रहा है।
  • सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जुमे की नमाज पर रोक की मांग की जा रही है।
  • ASI ने पहले से तय समय का पालन किया, ताकि विवाद न हो।
  • दिग्विजय सिंह ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

News In Detail

MP News. मध्य प्रदेश में भोजशाला परिसर को लेकर विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल बसंत पंचमी और शुक्रवार 23 जनवरी को पड़ रहे हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है। इस पर ASI (Archaeological Survey of India) ने जुमे की नमाज के लिए खास समय तय किया है। इसके साथ ही ASI ने राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। एक हिंदू संगठन की तरफ से वकील विष्णु शंकर जैन ने याचिका दायर की है और जुमे की नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। इसी बीच, 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

दिग्विजय सिंह की सख्त अपील

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले पर राज्य सरकार और प्रशासन से ASI द्वारा पहले जारी किए गए आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि इससे पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ी थीं। उस समय केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार, धार जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से बातचीत करके शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ASI ने 2003, 2013 और 2016 में अपने आदेशों में यह व्यवस्था साफ तौर पर बताई थी। इसके अनुसार, जब भी बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक साथ पड़े, तो बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 बजे से सूर्यास्त तक होगी। जबकि, दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच का समय शुक्रवार की नमाज के लिए रिजर्व रहेगा।

https://www.facebook.com/share/p/1jmYkKvkeK/

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आम जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश हमेशा शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है, और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

धार की भोजशाला विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, वसंत पंचमी पर जुम्मे की नमाज पर रोक लगाने की मांग

23 जनवरी को हाई अलर्ट पर भोजशाला, 8 हजार जवान रहेंगे तैनात, जानें क्यों

बसंत पंचमी पर भोजशाला में अखंड हवन-पूजन की मांग, आखिर क्या है भोजशाला विवाद, जानें

भोजशाला में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा का ऐलान, परिसर खाली न करने का संकल्प

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
  • Archaeological Survey of India
  • धार की भोजशाला
  • धार की भोजशाला विवाद
  • भोजशाला
  • बसंत पंचमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा