अब अकेले रहने वाले बुजुर्गों का होगा सर्वे, घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगा प्रशासन, रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद उठा कदम

Aman Vaishnav | Nov 01, 2026, 09:16 IST
Share
भोपाल में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और सेहत की देखभाल के लिए प्रशासन ने सर्वे शुरू कर 24 घंटे हेल्पलाइन देने की तैयारी की है।
भोपाल में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और सेहत की देखभाल के लिए प्रशासन ने सर्वे शुरू कर 24 घंटे हेल्पलाइन देने की तैयारी की है।

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद भोपाल में जिला प्रशासन और पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अकेले रहने वाले बुजुर्गों की पहचान की जाएगी। साथ ही उनकी सेहत, देखभाल और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। कलेक्टर प्रियांक मिश्रा के मुताबिक इस जानकारी के आधार पर बुजुर्गों को जरूरी मदद दी जाएगी।

बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हबीबगंज और शाहपुरा थाना क्षेत्र से होगी। सर्वे पूरा होने के बाद एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके जरिए बुजुर्गों को 24 घंटे मदद मिल सकेगी। इस सर्वे का मकसद यह पता लगाना है कि कौन बुजुर्ग अकेले रह रहा है और किसे मदद की जरूरत है।

भोपाल में 85 से 120 साल के 7796 मतदाता

भोपाल में 85 से 120 साल की उम्र के 7 हजार 796 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 4 हजार 134 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 1640 मतदाता बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं, उत्तर विधानसभा में 632, गोविंदपुरा में 1452 और हुजूर में 1445 मतदाता हैं। इन सभी क्षेत्रों में कुल 2 हजार 289 पोलिंग बूथ हैं।

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: CM के निर्देश पर SIT गठित, ACP उमेश तिवारी करेंगे जांच का नेतृत्व | Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case: SIT Formed on CM's Instructions, ACP Umesh Tiwari to Lead Investigation
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित
21 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
भोपाल के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम को हत्या की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा मिला है। हत्या के 21 दिन बाद भी संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार लापता है। मामले में IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

कलेक्टर बोले- डेटा से पता चलेगी बुजुर्गों की जरूरत

कलेक्टर प्रियांक मिश्रा के मुताबिक इस पायलट प्रोजेक्ट से जुटाए गए डेटा के आधार पर पता चलेगा कि किन बुजुर्गों को नियमित संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं या सुरक्षा से जुड़ी मदद की जरूरत है।

बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हबीबगंज और शाहपुरा थाना क्षेत्रों की कॉलोनियों से होगी। इस काम में वॉलंटियर्स, एनजीओ और कॉलोनियों के अध्यक्ष-सचिव भी मदद करेंगे। स्थानीय लोगों की पहचान और जानकारी से सर्वे करना आसान होगा।

15 से 20 दिन में सर्वे पूरा करने की तैयारी

प्रशासन की कोशिश है कि सर्वे 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाए। इसमें ऐसे बुजुर्गों को भी शामिल किया जा सकता है, जो दिनभर घर में अकेले रहते हैं। यहां तक कि सिर्फ अपने जीवनसाथी के साथ रहने वाले बुजुर्गों का भी सर्वे होगा। इसके लिए उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

बुजुर्गों से सेहत से लेकर सुरक्षा तक की जानकारी लेंगे

सर्वे के दौरान बुजुर्गों की सेहत, दिनचर्या और देखभाल से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि उन्हें कोई बीमारी तो नहीं है और उनकी तबीयत कैसी रहती है। घर में उनके अलावा कौन रहता है, इसका भी ब्योरा लिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम और इमरजेंसी में किससे संपर्क करना है इसकी जानकारी भी दर्ज होगी।

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 50 हजार का इनाम घोषित, आरोपी केयरटेकर अब भी फरार | Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case: Rs 50,000 Reward Announced, Accused Caretaker Still Absconding
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित
04 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार है। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश दिल्ली और यूपी समेत 5 राज्यों में जारी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस आगे के कैमरों की कड़ियों को जोड़ रही है।

बुजुर्गों को मिलेगा 24 घंटे मदद वाला हेल्पलाइन नंबर

सर्वे पूरा होने के बाद बुजुर्गों को हेल्पलाइन नंबर देने की योजना है। इसके जरिए उन्हें 24 घंटे मदद पहुंचाने का मकसद है। वहीं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।

29-30 सितंबर की रात हुई थी हत्या

बता दें कि भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल (Retired IAS Rakesh Agarwal) की 29-30 सितंबर की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। यह सनसनीखेज वारदात रातीबड़ के सूरज नगर में हुई थी। आरोपी ने सर्जिकल नाइफ से गला रेतकर हत्या की थी।

1982 बैच के आईएएस अफसर थे राकेश अग्रवाल

राकेश अग्रवाल मध्य प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अफसर थे। अपने लंबे प्रशासनिक सफर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं थी। वे कलेक्टर भी रहे और अलग-अलग विभागों में उप-सचिव से लेकर सचिव तक के पदों पर काम किया था। उन्होंने संयुक्त सचिव अतिरिक्त सचिव प्रबंध निदेशक और निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

उनका आखिरी दर्ज पद भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने एलएलबी की थी। इसके साथ ही उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में पोस्टग्रेजुएशन और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए किया था। कानून राजनीति विज्ञान और मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल ने प्रशासनिक सेवा में लंबा करियर बनाया था।
Tags:
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल
  • कलेक्टर प्रियांक मिश्रा
  • अकेले रहने वाले बुजुर्गों का सर्वे
  • बैरसिया विधानसभा
  • Retired IAS Rakesh Agarwal
  • रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड
बाघों की दहाड़, मंदिरों की कला और पोहा-जलेबी का स्वाद, ये है अपना मध्य प्रदेश

By

बाघों की दहाड़, मंदिरों की कला और पोहा-जलेबी का स्वाद, ये है अपना मध्य प्रदेश
MP के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव स्टार्टअप्स और उद्योगों को देंगे बड़ी सौगात, कृषि प्रदर्शनी का करेंगे लोकार्पण, जानें उनका आज का शेड्यूल

By Kaushiki

MP के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव स्टार्टअप्स और उद्योगों को देंगे बड़ी सौगात, कृषि प्रदर्शनी का करेंगे लोकार्पण, जानें उनका आज का शेड्यूल
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट तो 102 छात्रों को मिलेंगे एक-एक लाख, इस सिंगर की आवाज से सजेगी शाम...

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट तो 102 छात्रों को मिलेंगे एक-एक लाख, इस सिंगर की आवाज से सजेगी शाम...
मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी

By Kaushiki

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट
आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार
Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO