भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को महंगे चाय-नाश्ते की जगह सस्ते में चाय और स्नैक्स मिल सकते हैं। एयरपोर्ट प्रशासन यहां जल्द ही उड़ान यात्री कैफे शुरू करने वाला है, जहां चाय और स्नैक्स बहुत ही कम कीमतों पर मिलेंगे।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
bhopal airport low cost udan yatri cafe tea 10 rupees

News in Short

  • राजा भोज एयरपोर्ट पर जल्द ही सस्ता उड़ान यात्री कैफे खुल सकता है।

  • इस कैफे में यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए में चाय मिलेगी।

  • कॉफी की कीमत मात्र 20 रुपए और स्नैक्स भी सस्ते होंगे।

  • एयरपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय को इस योजना का प्रस्ताव भेज दिया है।

  • मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

News In Detail

हवाई सफर अक्सर सुविधाजनक होने के साथ-साथ महंगा भी माना जाता है। अक्सर ये यात्रियों की जेब पर भारी पड़ता है। अब मध्यप्रदेश के भोपाल से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर जल्द ही एक नया उड़ान यात्री कैफे खोला जाएगा। यहां यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए में चाय मिलेगी। इस नई सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार उड़ान यात्री के लिए कैफे खोलने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय को भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलती है कैफे के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

क्या है उड़ान कैफे योजना ?

उड़ान यात्री कैफे योजना यात्रियों को एयरपोर्ट पर सस्ता और सुलभ खाना देने की योजना है। इस कैफे में आप बेहद कम कीमतों पर चाय, कॉफी, समोसा, और हल्का नाश्ता ले सकेंगे। चाय सिर्फ 10 रुपए में, कॉफी 20 रुपए में मिलेगी। साथ ही समोसा व अन्य स्नैक्स भी किफायती कीमतों पर मिलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य है यात्रियों को महंगे खाने की बजाय सस्ता और अच्छा विकल्प देना।

यात्रियों की परेशानी का समाधान

भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर रोज हजारों यात्री आते हैं। अक्सर एक ही परेशानी अक्सर सामने आती है। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर मिलने वाला खाना और चाय बहुत महंगे होते हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन इसी समस्या पर ध्यान दिया है। प्रशासन ने उड़ान यात्री कैफे योजना शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद जल्दी ही कैफे का संचालन शुरू हो जाएगा।

इस महंगाई के पीछे का कारण

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एयरपोर्ट पर चाय-कॉफी इतनी महंगी क्यों होती है? 10 रुपए की चाय यहां 9 गुना ज्यादा कीमत पर मिलती है। इसका कारण यह है कि एयरपोर्ट पर चाय की दुकान या होटल का किराया बहुत महंगा होता है।

इसके अलावा सुरक्षा और संचालन की लागत भी ज्यादा होती है। इसके साथ ही ब्रांडेड आउटलेट्स और कम स्पेस में ज्यादा खर्च भी कीमतों को बढ़ा देते हैं। इसलिए यहां सस्ते विकल्प मिल पाना मुश्किल होता है।

योजना लागू होते ही यात्रियों को राजाभोज एयरपोर्ट पर सस्ते में चाय-कॉफी या नाश्ता मिल सकेगा। इससे बजट यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट पर खाने-पीने का सस्ता विकल्प मिलेगा। साथ ही लंबे समय तक इंतजार करने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा होगा।

शुरू हो चुके सस्ते फूड काउंटर

देश के कई एयरपोर्ट्स पर पहले से ही सस्ते फूड काउंटर शुरू हो चुके हैं यहां यात्रियों को आम बाजार कीमतों के आस-पास ही खाना मिलता है। अब मध्यप्रदेश में भोपाल में भी यह कैफे शुरू हो सकता है। यहां यात्रियों को पहली बार 10 रुपए में चाय, 20 रुपए में कॉफी और बाकी खाने के विकल्प भी किफायती दामों पर मिल सकेंगे।

एमपी न्यूज: राजा भोज एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए तैयार, चौड़ा हुआ रन-वे

एमपी के इस शहर में बनेगा प्रदेश का 9 वां एयरपोर्ट, केंद्र ने दिए 200 करोड़

मध्य प्रदेश में अब बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर, राजाभोज एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई जुड़ेंगे

भोपाल मेट्रो का नया प्लान, स्टेशन पर खुलेंगे कोचिंग सेंटर और शोरूम

एमपी न्यूज इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट
Advertisment