/sootr/media/media_files/2026/02/27/bhopal-metro-stations-coaching-centers-commercial-space-2026-02-27-12-21-53.jpg)
भोपाल मेट्रो अब अपने स्टेशनों की खाली जगहों का इस्तेमाल कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर क्लासेज खोलने के लिए करने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस पर फैसला लिया है कि एम्स से सुभाष नगर तक के आठ मेट्रो स्टेशनों पर कुल 37 दुकानें और कमरे दिए जाएंगे।
इन जगहों को कमर्शियल स्पेस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इनका कुल क्षेत्रफल लगभग 540 वर्ग मीटर होगा। इसका फायदा मेट्रो यात्रियों को होगा और साथ ही शहर में नई सुविधाएं भी जुड़ेंगी।
/sootr/media/post_attachments/c76625ac-da9.png)
इन दुकानों को मिलेगी जगह
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अब कमर्शियल स्पेस के लिए कई नए उपयोग तय किए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक आइटम का शोरूम, स्टोर रूम, सैलून, डिपार्टमेंटल स्टोर, रिटेल स्टोर, जनरल स्टोर शामिल हैं।
/sootr/media/post_attachments/d03608b3-e66.png)
कैफे के लिए मिली जगह
साथ ही रेस्टोरेंट, फास्ट फूड स्टॉल, कैफे, आइसक्रीम पार्लर, ऑफिस, आइ-बैंक/ई-लाउंज भी रहेंगे। इसके अलावा क्लिनिक, गार्मेंट्स शॉप, मोबाइल शोरूम भी शामिल है।
/sootr/media/post_attachments/923af926-bcf.png)
वाहनों की पार्किंग कहां की जाए?
एमपी नगर में कई बड़े कोचिंग संस्थान हैं। यहां छात्रों को सबसे बड़ी समस्या उनके वाहनों की पार्किंग को लेकर होती है। मेन रोड पर वाहनों को पार्क करने पर ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और प्रशासन ने कोचिंग सेंटर्स को कई बार नोटिस भी दिए हैं।
वहीं मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों के वाहनों के लिए कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि छात्रों के वाहनों की पार्किंग कहां की जाए?
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल मेट्रो टिकट विवाद : एक बार में 80 टिकट भी नहीं काट सके, जैन समाज की संदेश यात्रा रद्द
एमपी न्यूज:मप्र के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
भारत टैक्सी ऐप से मिलेगी मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा, किराया भी कम
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us