भोपाल में भीख मांगना पड़ा महंगा, भिखारी के खिलाफ FIR हुई दर्ज, जानें पूरा मामला
Siddhi Tamrakar | Jan 27, 2025, 10:17 IST
BHOPAL BEGGAR
भोपाल में जबरदस्ती भीख मांगने की शिकायत पर एक भिखारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाने में एक भिखारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक फरियादी की शिकायत पर की है। फरियादी का कहना था कि बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक भिखारी ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर भीख मांगी।
पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के प्रमुख चौराहों पर भिखारी, सिग्नल लाल होते ही, जबरदस्ती भीख मांगने लगते हैं। शिकायत करने वाले लोग बताते हैं कि ये भिखारी देखने में बिल्कुल सक्षम लगते हैं और मजबूर कर भीख लेने की कोशिश करते हैं।
शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भिखारी के खिलाफ मध्यप्रदेश भिक्षा वृद्धि निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को इस तरह की समस्याओं से राहत दिलाना है। भोपाल पुलिस अब सड़कों पर सक्रिय ऐसे भिखारियों पर सख्ती कर रही है, जो जरूरतमंद नहीं लगते लेकिन मजबूरी का दिखावा कर लोगों से भीख लेते हैं। बता दें कि बेगर फ्री सिटी इंदौर में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। भीख मांगने और देने वाले दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
शिकायतकर्ता ने भिखारी से भीख मांगने का कारण पूछा और कहा कि उसकी शारीरिक बनावट से किसी परेशानी का पता नहीं चलता। इसी के साथ ही उसने भिखारी को सुझाव भी दिया कि वह कोई और काम करके अपनी रोजी-रोटी कमा सकता है। इस पर भिखारी ने जवाब दिया कि वह केवल इसी काम से अपना गुजारा करता है।
लगातार आ रही थी शिकायतें
कानून के तहत कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA