BHEL की जमीन पर बनेगा भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर, सबसे बड़े बिजनेस हब का भी होगा निर्माण
Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 10:59 IST
commercial-zone-convention-center
भोपाल के भेल क्षेत्र में 2200 एकड़ भूमि का उपयोग करने के लिए भेल-सरकार ने सैद्धांतिक सहमति बनाई है। इस क्षेत्र में कमर्शियल जोन और भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर बनेगा।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) की खाली पड़ी या अवैध कब्जे वाली जमीन अब आर्थिक विकास का केंद्र बनने जा रही है। बता दें की यह जमीन करीब 2 हजार 200 एकड़ है। राज्य सरकार और भेल के बीच इस जमीन के उपयोग को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। दोनों संस्थाएं मिलकर एक एसपीवी (स्पेशल पर्पस व्हीकल) बनाएंगी।
इसके जरिए इस जमीन का मोनेटाइजेशन किया जाएगा। जल्द ही इस परियोजना के लिए केंद्रीय सरकार के उपक्रम नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को डिटेल सर्वे और प्रोजेक्ट बनाने का कार्य सौंपा जा सकता है। इस क्षेत्र में भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर, कमर्शियल उपयोग के लिए जगह और रोजगार पैदा करने वाले सुविधाएं बनाई जाएंगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News : 32 साल की पत्नी ने करवाई थी BHEL के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की हत्या
यह भूमि भोपाल के शहर के बीचों-बीच स्थित है, जो इसे बेहद महत्वपूर्ण बनाता है। इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। इस स्थान का विकास शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 2 हजार 200 एकड़ की भूमि की तुलना में इस तरह का क्षेत्र देश में कहीं और मौजूद नहीं है। अगर इसे गुजरात की गिफ्ट सिटी, मुंबई के बीकेसी या दिल्ली की एरोसिटी से तुलना करें, तो यह भोपाल का सबसे बड़ा और सभी सुविधाओं से लैस क्षेत्र बनने जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल विकास के लिए BHEL की जमीन पर सरकार का नया प्लान, नया मॉडल होगा तैयार
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल BHEL में ऑयल टैंकों में धमाका: आग से उठी 20 फीट ऊंची लपटें, देखें वीडियो
भेल की पूरी 2 हजार 200 एकड़ भूमि का सर्वे जल्द ही किया जाएगा। इस सर्वे में वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भूमि चिन्हित की जाएगी। बीएचईएल के पास कुल 6 हजार एकड़ भूमि है। इसमें से एक हजार एकड़ में निजी संस्थाओं, स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों आदि का निर्माण हो चुका है। वहीं, बाकी 5 हजार एकड़ भूमि में से करीब 2 हजार 200 एकड़ जमीन ऐसी होगी जिसे अब विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस जमीन पर ईडब्ल्यूएस, पीएमएवाई और एलआईजी हाइराइज बिल्डिंग भी बनाई जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
BHEL | BHEL area | BHEL in Bhopal | Bhopal | Madhya Pradesh | MP News
इसके जरिए इस जमीन का मोनेटाइजेशन किया जाएगा। जल्द ही इस परियोजना के लिए केंद्रीय सरकार के उपक्रम नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को डिटेल सर्वे और प्रोजेक्ट बनाने का कार्य सौंपा जा सकता है। इस क्षेत्र में भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर, कमर्शियल उपयोग के लिए जगह और रोजगार पैदा करने वाले सुविधाएं बनाई जाएंगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News : 32 साल की पत्नी ने करवाई थी BHEL के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की हत्या
भेल की जमीन का होगा उपयोग
भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित 2 हजार 200 एकड़ की भूमि का उपयोग कई परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इस भूमि पर कमर्शियल जोन, रेजिडेंशियल एरिया, हॉस्पिटेलिटी सर्विसेज, मार्केटिंग सुविधाएं और बड़ी कंपनियों के लिए बड़े प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना का एक अहम हिस्सा प्रगति मैदान के भारत मंडपम जैसा कन्वेंशन सेंटर होगा। इसकी क्षमता दिल्ली के भारत मंडपम से कई गुना अधिक होगी।
जानें इस क्षेत्र का महत्व
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल विकास के लिए BHEL की जमीन पर सरकार का नया प्लान, नया मॉडल होगा तैयार
भेल और सरकार का होगा फायदा
भेल को अब अपनी जमीन का बेहतर उपयोग मिल सकेगा। इसके साथ ही, सरकार 2 हजार 200 एकड़ की भूमि लेने के बाद भेल के बाकी बचे कागजात को पूरा करके उसे सौंपेगी। इससे भविष्य में भेल को किसी भी विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार के लिए यह परियोजना शहरी विकास में मददगार साबित होगी। इस जमीन के उपयोग से नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हाउसिंग परियोजनाएं लागू होंगी। कमर्शियल क्षेत्र का विस्तार होगा। इसके अलावा, बड़े प्लॉट बनने से देश की बड़ी कंपनियां, पीएसयू और विदेशी एंबेसी भोपाल की ओर रुख करेंगे। इससे शहर का व्यवसायिक विकास होगा।
2200 एकड़ जमीन का होगा सर्वे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
BHEL | BHEL area | BHEL in Bhopal | Bhopal | Madhya Pradesh | MP News
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari