भोपाल से खाटू श्याम दर्शन करने गया 3 साल का बच्चा गायब, CCTV में दिखा संदिग्ध युवक
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 09, 2025, 11:25 IST
३-year-old kidnapped in Rajasthan
भोपाल से खाटू श्याम दर्शन को गया एक 3 वर्षीय बच्चा मंदिर परिसर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पुलिस कई टीमों के साथ तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है और तलाश जारी है।
MP News: भोपाल से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन को गए तीन साल के बच्चे के मंदिर परिसर से गायब होने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। बच्चा अपनी मां और नानी के साथ गया था। भोपाल के पुष्पा नगर निवासी अजय कुमार जाटव का परिवार एकादशी पर खाटू श्यामजी दर्शन (Khatu Shyam Ji Visit) के लिए रवाना हुआ। तीन वर्षीय रक्षम, मां और नानी जयपुर स्टेशन पहुंचे, जहां एक अजनबी युवक से मुलाकात हुई। युवक ने खुद को खाटू श्याम जा रहा बताकर उनके साथ हो लिया।
खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचने के बाद युवक ने भीड़ का बहाना बनाया और बच्चे को अपने पास रखकर मां और नानी को दर्शन करने भेज दिया। जब महिलाएं लौटीं तो न बच्चा था, न युवक।
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में युवक बच्चे को एक दुकान पर ले जाकर फ्रूटी पिलाता नजर आया। आरोपी थाने के आसपास भी घूमता हुआ दिखा, फिर गायब हो गया।
जारी है
एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देशन में कई टीमें गठित की गई हैं। राजस्थान पुलिस का आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। जयपुर पुलिस को भी फुटेज भेजी गई है, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी हो सके। पुलिस ने आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें;
इंदौर में गुटखा किंग किशोर वाधवानी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरे साथ मारपीट हुई अपहरण की कोशिश
बच्चे के पिता अजय कुमार भोपाल में मिस्त्री का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह सीकर पहुंचे। रक्षम उनकी इकलौती संतान है। परिवार सदमे में है और थाने में डटे हुए हैं।
बच्चे के ग़ायब होने की घटना धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद, बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। आमजन से अपील है कि संदिग्धों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
मंदिर परिसर में रची गई साजिश
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
जारी है तलाश
ये भी पढ़ें;
इंदौर में गुटखा किंग किशोर वाधवानी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरे साथ मारपीट हुई अपहरण की कोशिश
पिता अजय कुमार पहुंचे खाटू
बच्चे के ग़ायब होने की घटना धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद, बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। आमजन से अपील है कि संदिग्धों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari