त्योहारी सीजन में मुसीबत बना केंद्र का नया नियम, आम आदमी के अटके करोड़ों रुपए
Dablu Kumar | Oct 13, 2025, 08:46 IST
check clearance
हाल ही में केंद्र सरकार ने चेक क्लीयरेंस को जल्दी करने के लिए नया सिस्टम लागू किया है। लेकिन अब इस नई व्यवस्था से आम लोगों को ही मुश्किलें आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Bhopal. केंद्र सरकार ने बैंकों के चेक क्लीयरेंस को आसान बनाने के लिए नया सिस्टम लागू किया है। अब यही सिस्टम बड़ी समस्या बन गया है। इससे आम लोगों को त्योहारी सीजन में परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके पैसे बैंक में फंसे हुए हैं।
इस नए सिस्टम के मुताबिक, 4 अक्टूबर से अगर कोई चेक शाम 4 बजे से पहले डाला जाता है, तो वह उसी दिन शाम 7 बजे तक क्लीयर हो जाएगा। इसका मकसद चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज करना था, ताकि लोगों के चेक जल्दी क्लियर हो जाएं।
मध्यप्रदेश में इसनई व्यवस्था की वजह से तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। सिस्टम सही से काम नहीं कर पा रहा है। 4 अक्टूबर के बाद से भोपाल के बैंकों में चेक क्लियर नहीं हो पा रहे हैं। भोपाल में 12 सरकारी और 7 निजी बैंकों की 400 शाखाएं हैं, जहां रोजाना औसतन 25 हजार चेक डाले जाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... बैंक लोन वसूली एजेंटों की बदसलूकी से परेशान? जानिए आपके कानूनी अधिकार
ये खबर भी पढ़िए... Career in Banking: अपॉर्चुनिटी से भरा है बैंकिंग का करियर, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस
बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के वीके शर्मा का कहना है कि नए सिस्टम को लागू करने से पहले पुराने सिस्टम को अपग्रेड करना चाहिए था। इसके अलावा, कर्मचारियों को नई ट्रेनिंग मिलनी चाहिए थी, ताकि वे सही तरीके से नए सिस्टम को चला सकें और कोई तकनीकी समस्या न हो।
लोहा निर्माता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बलदेव खेमानी ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह त्योहारी सीजन है, चेक के अमाउंट का सेटेल न होना व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इस समय व्यापार में तेजी आती है, लेकिन पेमेंट न मिलने से बहुत दिक्कत हो रही है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और बैंक जल्द ही इस समस्या का हल निकालेंगे, ताकि उनका व्यापार बिना किसी रुकावट के चल सके।
ये खबर भी पढ़िए... MP News: इंदौर के बिल्डर मुर्तजा अली ने किया करोड़ों का बैंक लोन घोटाला, EOW ने शुरू की जांच
यह समस्या सिर्फ सरकारी और प्राइवेट बैंकों तक ही सीमित नहीं है। सहकारी बैंकों में भी यह दिक्कत देखने को मिल रही है। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और अपेक्स बैंक की शाखाओं में भी वही तकनीकी समस्या सामने आ रही है। इससे बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बहुत परेशानी हो रही है। एक शाखा के मैनेजर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके बैंक में भी चेक क्लियर नहीं हो पा रहे हैं। इससे पेमेंट सेटल नहीं हो पा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ रहा है। क्योंकि, उनका पैसा समय पर नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति सभी बैंकों में एक जैसी है। चाहे वह सरकारी, निजी या सहकारी बैंक हो।
ये खबर भी पढ़िए... UPI यूजर्स को मिलेगा 15 हजार तक का लोन, बिना नेट चलेगा UPI, सरकार की नए फीचर्स को मंजूरी
परेशानी की मुख्य वजह यह है कि बैंकों का पुराना सिस्टम अपडेट नहीं किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को इस नए सिस्टम के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें सही तरीके से काम करने के लिए कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है। इसके अलावा सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की कमी भी एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे काम में और भी दिक्कतें आ रही हैं।
![be indian-buy indian]()
इस नए सिस्टम के मुताबिक, 4 अक्टूबर से अगर कोई चेक शाम 4 बजे से पहले डाला जाता है, तो वह उसी दिन शाम 7 बजे तक क्लीयर हो जाएगा। इसका मकसद चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज करना था, ताकि लोगों के चेक जल्दी क्लियर हो जाएं।
भोपाल के बैंकों में चेक क्लीयर नहीं हो पा रहे
नया सिस्टम लागू करने का समय गलत
व्यापारियों का कहना है कि इस नए सिस्टम को त्योहारी सीजन के दौरान लागू किया गया है, जो बिल्कुल सही समय नहीं था। इस समय में अधिकतर व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए काम करते हैं। हालांकि, अभी उनके बैंकों में चेक क्लीयर नहीं हो रहे हैं। इससे उनके करोड़ों रुपए के पेमेंट अटक गए हैं। चेक के न क्लीयर होने के कारण, उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं।
बैंकों में चेक क्लीयर नहीं हो पा रहे वाली खबर पर एक नजर
|
पुराने सिस्टम को अपग्रेड किया जाना चाहिए
लोहा निर्माता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बलदेव खेमानी ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह त्योहारी सीजन है, चेक के अमाउंट का सेटेल न होना व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इस समय व्यापार में तेजी आती है, लेकिन पेमेंट न मिलने से बहुत दिक्कत हो रही है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और बैंक जल्द ही इस समस्या का हल निकालेंगे, ताकि उनका व्यापार बिना किसी रुकावट के चल सके।
ये खबर भी पढ़िए... MP News: इंदौर के बिल्डर मुर्तजा अली ने किया करोड़ों का बैंक लोन घोटाला, EOW ने शुरू की जांच
पैसा समय पर नहीं मिल पा रहा
ये खबर भी पढ़िए... UPI यूजर्स को मिलेगा 15 हजार तक का लोन, बिना नेट चलेगा UPI, सरकार की नए फीचर्स को मंजूरी
इन चीजों का निकालना होगा हल
be indian-buy indian
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA