NGO में डोनेशन दिलाने के नाम पर ठगों ने लगाया लाखों का चूना, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 ठग

Vikram Jain | Published:
Share
bhopal cyber fraud
सांकेतिक फोटो

राजधानी भोपाल से ठगी की एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां साइबर ठगों ने एनजीओ में डोनेशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी की। मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन आरोपियों को इंदौर और होशंगाबाद से गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के मामलों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। अब साइबर ठगों ने एक नई ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगों ने पीड़ित से एनजीओ में डोनेशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने पीड़ित को 20 करोड़ रुपए का डोनेशन दिलाने का लालच दिया था, लेकिन ठगी करने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच की और आरोपियों को इंदौर और होशंगाबाद से गिरफ्तार किया।

NGO में डोनेशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

भोपाल में साइबर ठगों के खिलाफ एक नई ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित से एनजीओ में डोनेशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ठगी की यह घटना बेहद अनोखी थी, क्योंकि इसमें आरोपियों ने भोपाल और इंदौर में संपर्क कर पीड़ित से डोनेशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की।

 the sootr
the sootr


ये खबर भी पढ़ें...

इन्वेस्टमेंट लिंक बना फ्रॉड का नया जरिया, शेयर ट्रेडिंग में लालच देकर जमा पूंजी लूट रहे जालसाज

ठगी के बाद जालसाजों ने बंद किए मोबाइल

आरोपियों ने पीड़ित को 20 करोड़ रुपए का डोनेशन दिलाने का वादा किया और इसी बहाने उसे झांसा दिया। ठगी का खुलासा तब हुआ जब जालसाजों ने रकम मिलने के बाद अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब जांच में पता चला कि ठगी के मास्टरमाइंड राकेश यादव का नाम सामने आया, जो इंदौर के खजराना क्षेत्र का रहने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल एम्स में 3 साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी कर हटाया परजीवी जुड़वां

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए इंदौर और होशंगाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश यादव, जो इस ठगी का मास्टरमाइंड था, इसे इंदौर से गिरफ्तार किया गया है, उसकी निशानदेही पर दिलीप सुजाने और अजय यादव को होशंगाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अब पुलिस पूरी मामले की गहरी जांच कर रही है और आरोपी ठगों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से पानी से लबालब होगी MP की यह नदी, 10 जिलों को होगा फायदा

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ भोपाल में साइबर ठगों ने एनजीओ डोनेशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी की।

✅ आरोपियों ने पीड़ित को 20 करोड़ रुपए डोनेशन दिलाने का झांसा दिया।

✅ क्राइम ब्रांच ने इंदौर और होशंगाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

✅ आरोपी राकेश यादव इस ठगी का मास्टरमाइंड था, और उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपी गिरफ्तार हुए।

✅ पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए, जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त का एक्शनः 10 हजार की रिश्वत लेते हुए फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल न्यूज | Cyber fraud | Bhopal News | डोनेशन के नाम पर ठगी | MP साइबर पुलिस

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Cyber ​​fraud
  • धोखाधड़ी
  • साइबर ठगी
  • MP साइबर पुलिस
  • डोनेशन के नाम पर ठगी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर