भोपाल में शराब के नशे में रईसजादों का आतंक, बेकाबू कार से 12 किलोमीटर तक मचाया उत्पात, 25 घायल
Aman Vaishnav | May 24, 2026, 09:23 IST
bhopal drunk driving hit and run case hyryder car accident
भोपाल में शनिवार, 23 मई की रात शराब के नशे में धुत युवकों ने टोयोटा हाइराइडर कार से करीब 12 किलोमीटर तक जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में कई राहगीरों और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कार सवार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल को भी टक्कर मारी।
5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...
- भोपाल में शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से कई इलाकों में भारी उत्पात मचाया।
- युवकों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक जो भी सामने आया उसे टक्कर मारी।
- इस दौरान कार सवार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल को भी टक्कर मारी।
- तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा गया।
- इस पूरी घटना में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक बेकाबू कार शहर की सड़कों पर दौड़ती रही और करीब 12 किलोमीटर के दायरे में जो भी सामने आया, उसे रौंदती चली गई। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
bhopal-drunk-driving-hit-and-run-case-hyryder-car-accident
जन्मदिन की पार्टी के बाद शुरू हुआ मौत का खेल
पार्टी में सभी ने जमकर शराब पी। इसके बाद ये सभी युवक अपनी टोयोटा हाइराइडर कार में सवार होकर शहर की तरफ निकल पड़े।
शुरुआत में गाड़ी आदित्य चला रहा था। इसके बाद जैसे ही कार भोपाल स्टेशन के पास पहुंची उसने ड्राइविंग सीट सर्वा दुबे को सौंप दी। सर्वा ने गाड़ी संभालते ही उसकी रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि कार हवा से बातें करने लगी।
12 किलोमीटर तक जो सामने आया, उसे मारी टक्कर
कीर्ति मेडिकल के पास से शुरू होकर यह कार अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, कोलार रोड और मीनाल क्षेत्र तक गई। इस दौरान रास्ते में जो भी ठेले वाले, मोटरसाइकिल सवार और पैदल चलने वाले राहगीर सामने आए, कार सबको टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती गई।
BHOPAL ROAD EXIDENT
पुलिस जवान को भी रौंदा
तुरंत ही पुलिस एक्टिव हुई और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस सनकी कार का पीछा करना शुरू किया।
आखिरकार, करीब 12 किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद पुलिस ने मीनाल इलाके के पास घेराबंदी करके आरोपियों की कार को रोक लिया।
गुस्से से लाल थी भीड़, पुलिस ने बमुश्किल बचाया
मौके पर मौजूद भारी भीड़ को देखकर स्थिति बेकाबू होने लगी थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को भीड़ के चंगुल से निकाला।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है, जबकि बाकी के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा गौरव ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके
इंदौर कार हादसा: कार की पिछली सीट पर सो रही पोती को भूल गए दादा, 80° तापमान ने ली जान
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन मासूम की जिंदा जलने से मौत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari