भोपाल में शराब के नशे में रईसजादों का आतंक, बेकाबू कार से 12 किलोमीटर तक मचाया उत्पात, 25 घायल

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 09:23 IST
Share
bhopal drunk driving hit and run case hyryder car accident
bhopal drunk driving hit and run case hyryder car accident

भोपाल में शनिवार, 23 मई की रात शराब के नशे में धुत युवकों ने टोयोटा हाइराइडर कार से करीब 12 किलोमीटर तक जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में कई राहगीरों और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कार सवार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल को भी टक्कर मारी।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...

  • भोपाल में शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से कई इलाकों में भारी उत्पात मचाया।
  • युवकों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक जो भी सामने आया उसे टक्कर मारी।
  • इस दौरान कार सवार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल को भी टक्कर मारी।
  • तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा गया।
  • इस पूरी घटना में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपाल में शनिवार, 23 मई की रात एक ऐसी खौफनाक घटना घटी जिसने पूरे शहर को डरा कर रख दिया। कुछ रईसजादों ने शराब के नशे में चूर होकर सड़क पर मौत का ऐसा तांडव मचाया कि, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

एक बेकाबू कार शहर की सड़कों पर दौड़ती रही और करीब 12 किलोमीटर के दायरे में जो भी सामने आया, उसे रौंदती चली गई। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

bhopal-drunk-driving-hit-and-run-case-hyryder-car-accident
bhopal-drunk-driving-hit-and-run-case-hyryder-car-accident


जन्मदिन की पार्टी के बाद शुरू हुआ मौत का खेल

यह पूरी घटना शनिवार रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल नाम के कुछ युवक बैरागढ़ इलाके में एक बर्थडे पार्टी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

पार्टी में सभी ने जमकर शराब पी। इसके बाद ये सभी युवक अपनी टोयोटा हाइराइडर कार में सवार होकर शहर की तरफ निकल पड़े।

शुरुआत में गाड़ी आदित्य चला रहा था। इसके बाद जैसे ही कार भोपाल स्टेशन के पास पहुंची उसने ड्राइविंग सीट सर्वा दुबे को सौंप दी। सर्वा ने गाड़ी संभालते ही उसकी रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि कार हवा से बातें करने लगी।

12 किलोमीटर तक जो सामने आया, उसे मारी टक्कर

नशे में धुत सर्वा दुबे ने कार पर से अपना पूरा कंट्रोल खो दिया था। इसके बाद शुरू हुआ दहशत का वो सफर जो करीब 12 किलोमीटर तक चला।

कीर्ति मेडिकल के पास से शुरू होकर यह कार अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, कोलार रोड और मीनाल क्षेत्र तक गई। इस दौरान रास्ते में जो भी ठेले वाले, मोटरसाइकिल सवार और पैदल चलने वाले राहगीर सामने आए, कार सबको टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती गई।

BHOPAL ROAD EXIDENT
BHOPAL ROAD EXIDENT


पुलिस जवान को भी रौंदा

इस बेकाबू कार (कार एक्सीडेंट) ने रास्ते में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक को भी जोरदार टक्कर (सड़क हादसा) मार दी। पुलिसकर्मी को टक्कर लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया।

तुरंत ही पुलिस एक्टिव हुई और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस सनकी कार का पीछा करना शुरू किया।

आखिरकार, करीब 12 किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद पुलिस ने मीनाल इलाके के पास घेराबंदी करके आरोपियों की कार को रोक लिया।

गुस्से से लाल थी भीड़, पुलिस ने बमुश्किल बचाया

जैसे ही कार रुकी, वहां मौजूद लोगों की गुस्साई भीड़ ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। लोग आरोपियों पर बुरी तरह भड़के हुए थे और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।

मौके पर मौजूद भारी भीड़ को देखकर स्थिति बेकाबू होने लगी थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को भीड़ के चंगुल से निकाला।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है, जबकि बाकी के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा गौरव ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

महिला लेक्चरर की कार से कुचलकर 15 महीने की मासूम की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा

नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके

इंदौर कार हादसा: कार की पिछली सीट पर सो रही पोती को भूल गए दादा, 80° तापमान ने ली जान

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन मासूम की जिंदा जलने से मौत



Tags:
  • भोपाल
  • कार एक्सीडेंट
  • सड़क हादसा
  • पुलिस आरक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा