ED ने सौरभ शर्मा के खिलाफ पेश की चार्जशीट, मनी लॉन्ड्रिंग से जुटाई करोड़ों की संपत्ति
Vikram Jain | Apr 09, 2025, 24:02 IST
bhopal ed challan again
प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल के पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट पेश की है। जिसमें कहा गया कार में मिला सोना और कैश भी सौरभ शर्मा का है।
परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने कोर्ट में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दिया है। ईडी ने चार्जशीट में सौरभ की मां-पत्नी समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया हैं। साथ ही इसमें कई फर्म और डायरेक्टर भी शामिल हैं। ईडी ने बताया कि सौरभ ने रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। साथ ही कार में बरामद किया 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश सौरभ का ही है। सौरभ शर्मा के खिलाफ इस मामले में 100.36 करोड़ रुपए की कुर्की और जब्ती की जा चुकी है।
ईडी ने भोपाल के पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट पेश किया है। इन लोगों ने अपनी अवैध गतिविधियों के माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की और उसे अपने रिश्तेदारों, सहयोगियों और कंपनियों के नाम पर रजिस्टर्ड कराया। ईडी ने चालान में 12 आरोपी बताए हैं। ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किए अपने चालान में सौरभ की मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या और उसके संस्थान और कंपनियों के डायरेक्टरों सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया है। सौरभ की मां भी कोर्ट में पहुंची थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर नंगे पैर लोट लगाकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति
ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों ने अपनी संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित किया है। इस प्रक्रिया में ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया, और कई कंपनियों और फर्मों के नाम पर संपत्ति खरीदी गई। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ अवैध तरीके से अनसेफ लोन की व्यवस्था की गई थी।
इतना ही नहीं ईडी ने चार्जशीट में यह लिखा है कि 19-20 दिसंबर की देर रात मेंडोरा के जंगलों में लावारिस हालत में मिली इनोवा कार से बरामद 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी सौरभ का है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के के तहत केस दर्ज कर संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने कोर्ट में पेश किए गए चार्जशीट में बताया है कि सौरभ और उसके राजदार किस तरह से काले धन को को सफेद करने के लिए कंपनियों का इस्तेमाल करते थे।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रो.अब्दुल कॉलेज की छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR
अधिवक्ता रजनीश बरया ने बताया कि हजार पन्नों की ईडी ने चार्जशीट में बताया है कि सौरभ शर्म और उसके सहयोगियों ने जो भी संपत्ति बनाई है, यह कमाई मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से की गई है। इसलिए इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। चार्जशीट में सौरभ के जीजा रोहित तिवारी, विनय हसवानी, प्यारेलाल केवट के साथ ही फर्मों में नाम शामिल अन्य लोग भी शामिल हैं। चार्जशीट में इन फर्मों के जरिए खरीदी गई प्रापर्टी और रजिस्ट्री को राजसात करने की बात भी शामिल है। अकेले एक ही फर्म में 15 से ज्यादा रजिस्ट्री हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला
ईडी के अधिवक्ता हरीश मेहता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ईडी ने अपने चालान में सौरभ शर्मा की कई ऐसी संपत्तियों का उल्लेख किया है, जो न तो सौरभ ने अपनी होना स्वीकार किया है और न ही उसके किसी करीबी ने। इस तरह की सभी संपत्तियों को ईडी ने अदालत से राजसात करने की अनुमति देने की गुजारिश की है।
ईडी ने चालान में बताया कि सौरभ शर्मा ने अपने और रिश्तेदारों, सहयोगियों के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। ईडी ने इन सबके स्वामित्व और उनके द्वारा कंट्रोल की जाने वाली फर्मों, कंपनियों, सोसाइटी के नाम पर अर्जित 92.07 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क किया था। यह संपत्तियों को आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क किया था।
ईडी ने पहले भी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के यहां छापेमारी की थी, जिसके बाद 8.29 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस वाले खातों को फ्रीज कर दिया गया था। इसके साथ ही 2.50 करोड़ रुपए की कैश, 14.20 लाख रुपए और 9.17 लाख रुपए की चांदी भी जब्त की गई थी। इस मामले में अब तक कुल 100.36 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल
लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में सौरभ, चेतन और शरद के खिलाफ चालान पेश नहीं किया था, जिसके कारण आरोपियों को जमानत मिल गई थी। इस पर लोकायुक्त पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद ईडी ने अपनी जांच में तेजी दिखाई और चालान पेश किया।
ईडी द्वारा अदालत में चार्जशीट पेश किए जाने के बाद अब सौरभ शर्मा के वकील सक्रिय हो गए हैं। सौरभ के वकील बुधवार को कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन करेंगे। इधर, लोकायुक्त के द्वारा समय पर चार्जशीट पेश नहीं किए जाने के कारण पहले ही सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों को जमानत मिल चुकी है। लेकिन ईडी ने चार्जशीट पेश नहीं किया था जिसके कारण तीनों ही जेल से हैं। अब चार्जशीट पेश होने के बाद सौरभ की तरफ से जमानत का आवेदन किया जाएगा। सौरभ के अलावा चेतन और शरद के वकील भी आवेदन कर सकते हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग से बनाई है संपत्ति
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर नंगे पैर लोट लगाकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति
ईडी का दावा: मनी लॉन्ड्रिंग से जुटाई गई संपत्ति
कार में मिला 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश सौरभ का
ये खबर भी पढ़ें...
प्रो.अब्दुल कॉलेज की छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR
मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से की बनाई संपत्ति
ये खबर भी पढ़ें...
आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला
बिना क्लेम वाली संपत्ति को जब्त किए जाने मांग
रिश्तेदारों के नाम पर बनाई गई संपत्ति
संपत्ति और बैंक खातों की जब्ती
ये खबर भी पढ़ें...
17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल
लोकायुक्त की किरकिरी
अब सौरभ की जमानत का आवेदन करेंगे वकील
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman