नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित 4 जगह ईडी की रेड
Ravi Singh | Jan 17, 2025, 16:59 IST
Bhopal ED Raid Bhopal Navodaya Hospital Director Dr Shyam Agarwal Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में ईडी ने भोपाल और ग्वालियर में 4 जगहों पर छापेमारी की है। डॉ. श्याम अग्रवाल के घर और नवोदय अस्पताल की जांच की जा रही है, जहां निवेश और नकदी से जुड़े दस्तावेज मिलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगह छापेमारी की है। राजधानी भोपाल स्थित नवोदय अस्पताल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के आवास समेत 4 जगह कार्रवाई की गई। इसके अलावा मुरार कॉलोनी सहित ग्वालियर में भी 4 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी बी सेक्टर में डॉ. श्याम अग्रवाल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। ईडी इंद्रपुरी स्थित नवोदय कैंसर अस्पताल और एमपी नगर स्थित एक अन्य अस्पताल की जांच कर रही है। जांच के दौरान ईडी को शक है कि उसे बड़ी मात्रा में निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और नकदी मिल सकती है। यह अस्पताल सौरभ शर्मा के करीबी व्यक्ति का बताया जा रहा है। ईडी की टीम को कार्रवाई में अस्पाताल से कुछ नहीं मिला है। वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल के घर से कैश मिलने की खबर आ रही है।
येे खबर भी पढ़ें...
जिस जगह मिला था सौरभ शर्मा का 52 किलो सोना, वो जगह केके अरोरा की, ED घर पहुंची
हेमंत कटारे का बड़ा आरोप, भूपेंद्र सिंह ने की सौरभ शर्मा की नियुक्ति
ग्वालियर की मुरार कॉलोनी समेत 4 जगहों पर छापेमारी की गई। पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अरोरा का संबंध पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा से बताया जा रहा है। अरोरा के सभी ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीम पहुंची। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार अरोरा विनय हसवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हसवानी के फार्म हाउस से 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से भरी कार बरामद हुई थी। वह पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया के दामाद हैं, जो पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के मामा हैं।
येे खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा कांड के बाद भी परिवहन में चेकिंग पॉइंट की ड्यूटी के लिए लगती है बोली
भ्रष्टाचार का पर्याय बनी BJP... सागर IT रेड पर बोले जीतू पटवारी
परिवहन विभाग (आरटीओ) में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा और उसके करीबियों पर चेक पोस्ट पर पदस्थापना कराने के लिए दलाली का आरोप है। सौरभ ने महज 12 साल की नौकरी में प्रदेश में करोड़ों का अवैध साम्राज्य खड़ा कर लिया। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले सौरभ को पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। नौकरी के कुछ साल में ही उसकी लाइफ स्टाइल बदल गई। परिवहन विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को जब शिकायतें होने लगीं तो सौरभ ने वीआरएस लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद उसने भोपाल के कई नामी बिल्डरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश करना शुरू कर दिया। सौरभ के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल ही रही थी कि इसी बीच 19 और 20 दिसंबर की रात आयकर की टीम ने मेंडोरी के जंगल में एक इनोवा कार से 54 किलो सोने की सिल्लियां और 11 करोड़ रुपए नकद बरामद किए।
4 जगहों में ईडी की रेड
येे खबर भी पढ़ें...
जिस जगह मिला था सौरभ शर्मा का 52 किलो सोना, वो जगह केके अरोरा की, ED घर पहुंची
हेमंत कटारे का बड़ा आरोप, भूपेंद्र सिंह ने की सौरभ शर्मा की नियुक्ति
ग्वालियर में भी पूछताछ
येे खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा कांड के बाद भी परिवहन में चेकिंग पॉइंट की ड्यूटी के लिए लगती है बोली
भ्रष्टाचार का पर्याय बनी BJP... सागर IT रेड पर बोले जीतू पटवारी
सौरभ पर चेक पोस्ट पर तैनाती में दलाली के आरोप
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad