सीमांकन के दौरान झगड़ा, स्पेशल डीजी के परिजन और पटवारी पर किया पथराव

Sanjay Sharma | Published:
Share
BHOPAL Fight during
BHOPAL Fight during Photograph: (BHOPAL Fight during )

भोपाल से सटे बरखेड़ा सालम में जमीन के सीमांकन के दौरान बवाल हो गया। किसान के साथ सीमांकन कराने पहुंचे स्पेशल डीजी के परिजन और पटवारी से भी हाथापाई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

BHOPAL. भोपाल से सटे बरखेड़ा सालम में जमीन के सीमांकन के दौरान बवाल हो गया। किसान के साथ सीमांकन कराने पहुंचे स्पेशल डीजी के परिजन और पटवारी से भी हाथापाई। विवाद के बीच एक महिला ने जहर खा लिया जिसे बैरागढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

b938c507-e72
b938c507-e72


स्पेशल डीजी के परिजनों से झगड़ा

पुलिस महकमे में स्पेशल डीजी (रिफार्म्स) शैलेष सिंह ने बरखेड़ा सालम में रहने वाले सुमेर सिंह से तीन एकड़ जमीन खरीदी है। दोनों पक्षों में सौदा होने के बाद स्पेशल डीजी के परिजन शनिवार को राजस्व दल को लेकर सीमांकन कराने मौके पर पहुंचे थे। जमीन बेचने वाला किसान भी सीमांकन कराने उनके साथ पहुंचा था। जब पटवारी और राजस्व दल सीमांकन कर रहा था तभी गांव के लोगों के साथ सुमेर सिंह का भाई और परिवार के दूसरे लोग वहां आ गए। उन्होंने सीमांकन की कार्रवाई को जबरदस्ती रोकना चाहा और इसी को लेकर स्पेशल डीजी के परिजनों से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच सीमांकन पर आपत्ति कर रहे परिवार ने पटवारी और अन्य लोगों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने सीमांकन टीम पर पथराव भी किया। जिसमें कुछ लोगों को चोट आई है।



गांव में पुलिस बल तैनात

गांव के झगड़े की खबर लगते ही खजूरी सड़क थाने से टीआई नीरज वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच विरोध करने वाले परिवार की महिला मंजू सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे बैरागढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पथराव व मारपीट में घायल हुए लोगों को भी अस्पताल भेजा है। फिलहाल सीमांकन की कार्रवाई रोककर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में: टीआई

टीआई नीरज वर्मा का कहना है राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बताया गया है स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के परिवार ने बरखेड़ा सालम निवासी सुमेर सिंह से तीन एकड़ जमीन खरीदी है। सुमेर का जमीन को लेकर अपने ही परिवार में विवाद चल रहा है। दूसरा पक्ष इसी का विरोध कर रहा है। उनका कहना है विवाद राजस्व कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद उनके हिस्से की जमीन पर अपना कब्जा बताकर बेचा गया है। सीधे तौर पर इस विवाद में स्पेशल डीजी के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है। जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़े हैं। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद मारपीट और पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • DG
  • स्पेशल डीजी
  • स्पेशल डीजी शैलेष सिंह
राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए 29.86 लाख आवेदन, चयन सिर्फ 2,538 का; RPSC के आंकड़ों में चौंकाने वाला अंतर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए 29.86 लाख आवेदन, चयन सिर्फ 2,538 का; RPSC के आंकड़ों में चौंकाने वाला अंतर
छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम घटे, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम घटे, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
एम्स भोपाल में महंगी दवाओं का खेल: खून रोकने वाला इंजेक्शन 14 गुना महंगा, 14 रुपए की दवा 943 रुपए में खरीदी

By Amresh Kushwaha

एम्स भोपाल में महंगी दवाओं का खेल: खून रोकने वाला इंजेक्शन 14 गुना महंगा, 14 रुपए की दवा 943 रुपए में खरीदी
नवंबर में दूसरी बार कर्ज लेगी एमपी सरकार, तीन हजार करोड़ जुटाने की तैयारी, 8 महीने में ब्याज पर 15 हजार 573 करोड़ खर्च

By Arohi Raj

नवंबर में दूसरी बार कर्ज लेगी एमपी सरकार, तीन हजार करोड़ जुटाने की तैयारी, 8 महीने में ब्याज पर 15 हजार 573 करोड़ खर्च
रायपुर के लोकभवन में आज रहेगी दीपावली मिलन की रौनक, सीएम साय होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

रायपुर के लोकभवन में आज रहेगी दीपावली मिलन की रौनक, सीएम साय होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल
अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था

By Arohi Raj

अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था