Railway News: गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में लंबी वेटिंग, रेलवे ने लगाए 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच

Vikram Jain | Sept 15, 2024, 19:08 IST
Share
Bhopal gaya Pitru Paksha Special train Additional sleeper coach
Bhopal gaya Pitru Paksha Special train Additional sleeper coach

पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान के लिए बड़ी संख्या में लोग गया जाते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने पितृपक्ष स्टेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

BHOPAL. श्राद्ध पक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने सौगात दी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पितृपक्ष में पिंडदान और धार्मिक कार्यों के लिए गया जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन और गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (Pitru Paksha Special Train) में शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच (sleeper coach) जोड़े हैं। रेलवे ने लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

कब से प्रभावी होगा यह बदलाव

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 16.09.2024 से।

गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 19.09.2024 से।

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 18.09.2024 से।

गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 17.09.2024 से।

स्पेशल ट्रेनों के मुख्य स्टॉपेज

पश्चिम मध्य रेल के निर्णय के गया जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में 1 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर कोच सहित कुल 23 कोच होंगे। यह ट्रेनें विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को इन स्टेशनों पर भी सुविधा प्राप्त होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • पश्चिम मध्य रेल
  • पितृपक्ष स्टेशल ट्रेन
  • Additional sleeper coaches
  • पितृपक्ष स्टेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच
  • रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
  • जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
  • Bhopal- Gaya Pitru Paksha Special
  • Jabalpur-Gaya Pitru Paksha Special
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती