भोपाल के घोड़ा पछाड़ डैम में नहाते समय 3 युवक डूबे, 2 की मौत, सुबह होगी तीसरे की तलाश
Vikram Jain | May 10, 2024, 24:29 IST
Bhopal Ghoda Pachhad Dam 3 youth drowned 2 died Bilkhiriya police station area
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के घोड़ा पछाड़ डेम में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। तीसरे की तलाश शुक्रवार की सुबह की जाएगी। ये युवक पिकनिक मनाने के लिए दोस्तों के साथ डैम पहुंचे थे।
BHOPAL. राजधानी भोपाल ( Bhopal) के डैम में डूबने से दो दोस्तों की मौत ( Two friends died due to drowning in the dam) हो गई। वहीं डूबे तीसरे युवक की तलाश की जारी है। हादसा बिलखिरिया थाना क्षेत्र (Bilkhiriya police station) के घोड़ा पछाड़ डैम (Ghoda Pachhad Dam) में हुआ। बताया जा रहा है कि 7 दोस्त डैम में नहाने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम में युवकों की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने दो युवकों के शव बाहर निकाल लिए, जबकि तीसरे युवक की तलाश अंधेरा होने के बंद कर दी गई है। जो सुबह की जाएगी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक बागसेवनिया थाना क्षेत्र ( Bagsevania police station) के पिपलिया पेंदे खां में रहने वाले सात युवक गुरुवार दोपहर घोड़ा पछाड़ डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सारे दोस्तों ने यहां डैम के पास बैठकर खाना-पीना खाया और शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाने के लिए डैम में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूब गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें...
मृतकों में अर्जुन मालवीय पिता मोहन मालवीय (20 साल) नितिन मारवाड़ी पिता दिलीप नरवाडे (23) और संजय मेहर पिता तुलसी मेहर (26) सभी पिपलिया पेंदे खान के निवासी बताए जा रहे है। घटना गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। डूबने वाले युवकों के साथ इनके अन्य चार साथी दुर्गेश गज, अजय गज, शुभम अहीर, सुमित सांवले भी मौजूद थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण रात को सर्चिंग बंद कर दी। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्चिंग की जाएगी।
डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे 7 दोस्त

अंधेरे के कारण रात की सर्चिंग बंद
मृतकों में अर्जुन मालवीय पिता मोहन मालवीय (20 साल) नितिन मारवाड़ी पिता दिलीप नरवाडे (23) और संजय मेहर पिता तुलसी मेहर (26) सभी पिपलिया पेंदे खान के निवासी बताए जा रहे है। घटना गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। डूबने वाले युवकों के साथ इनके अन्य चार साथी दुर्गेश गज, अजय गज, शुभम अहीर, सुमित सांवले भी मौजूद थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण रात को सर्चिंग बंद कर दी। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्चिंग की जाएगी।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj