मैहर में ATM फ्राड के 2 आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल और ISI से जुड़े तार, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | May 10, 2024, 24:17 IST
Maihar Amarpatan Police Action Terror Funding Accused Arrested ATM Fraud
मध्य प्रदेश की अमरपाटन पुलिस ने एटीएम फ्राड और टेरर फंडिंग के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13 एटीएम कार्ड और 18 हजार से ज्यादा कैश जब्त किया गया है। जानें पूरा मामला क्या है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन पुलिस ( Amarpatan Police) ने एटीएम फ्राड (atm fraud) के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 हजार 300 रुपए कैश बरामद किए है। दोनों के पास से अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से पश्चिम बंगाल के 3 मुस्लिम युवकों के कांटेक्ट नंबर मिले हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, अमरपाटन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बड़ी मात्रा में एटीएम लेकर फ्रॉड करने की नीयत से खड़े हुए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नगर पालिका अमरपाटन के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के पास खड़े थे। ये दोनों किसी धोखाधड़ी की तैयारी में थे। इस दौरान पुलिस ने दबिश देते हुए दोनों को दबोच लिया। आरोपियों से अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड और 18 हजार 300 रुपए कैश बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420,120बी, के तहत केस दर्ज किया है।
कमीशन के चक्कर में
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के चक्कर में टेरर फंडिंग ( terror funding) का काम करते थे। इन युवकों के तार पश्चिम बंगाल और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ( Pakistan intelligence agency ISI) के साथ जुड़े है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमन पटेल ओर रजनीश पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से टेरर फंडिंग का खुलासा (Terror funding exposed) हुआ है। बताया है दोनों पांच प्रतिशत कमीशन पर सलीम और अली के लिए काम किया करते थे। दोनों युवक मैहर जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।
अमरपाटन थाना पुलिस ने बताया कि सलीम और अली नाम के दो व्यक्ति, रजनीश और अमन से अलग-अलग खाता नंबर मांगते थे जिसके बाद ये दोनों नए-नए लोगों का खाता नंबर लेकर उसमें फ्राड द्वारा कमाए गया रुपया जमा करते। ये पैसे एटीएम की मदद से दिए गए खातों में जमा कराते थे। इस काम का रजनीश व अमन वे 4 से 5% कमिशन लेते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। फिलहाल, साइबर टीम ने युवकों के मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। जांच और पूछताछ के बाद बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
जानें क्या है पूरा मामला

कमीशन के चक्कर में टेरर फंडिंग का काम
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के चक्कर में टेरर फंडिंग ( terror funding) का काम करते थे। इन युवकों के तार पश्चिम बंगाल और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ( Pakistan intelligence agency ISI) के साथ जुड़े है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमन पटेल ओर रजनीश पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से टेरर फंडिंग का खुलासा (Terror funding exposed) हुआ है। बताया है दोनों पांच प्रतिशत कमीशन पर सलीम और अली के लिए काम किया करते थे। दोनों युवक मैहर जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।
बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद
अमरपाटन थाना पुलिस ने बताया कि सलीम और अली नाम के दो व्यक्ति, रजनीश और अमन से अलग-अलग खाता नंबर मांगते थे जिसके बाद ये दोनों नए-नए लोगों का खाता नंबर लेकर उसमें फ्राड द्वारा कमाए गया रुपया जमा करते। ये पैसे एटीएम की मदद से दिए गए खातों में जमा कराते थे। इस काम का रजनीश व अमन वे 4 से 5% कमिशन लेते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। फिलहाल, साइबर टीम ने युवकों के मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। जांच और पूछताछ के बाद बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari