भोपाल के पूर्व IAS को जान से मारने की धमकी, बिल्डर पर लगाया आरोप

Sanjay Dhiman | Mar 28, 2026, 18:34 IST
Share
bhopal-ias-builder-threat-sv-infra-police
Photograph: (the sootr)

BHOPAL. भोपाल के पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति ने पूर्व बिल्डर मेसर्स S.V. Infra Developer के नितिन अग्रवाल पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 28 मार्च 2026 को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दाखिल की गई।

भोपाल की प्रीमियर ऑर्चर्ड कॉलोनी के निवासी और पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति ने पुलिस कमिश्नर भोपाल और जोन-4 के डिप्टी कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कॉलोनी के पूर्व बिल्डर मेसर्स S.V. Infra Developer के संचालक नितिन अग्रवाल पर दबाव बनाने, प्रलोभन देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कॉलोनी में बिल्डर ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से अभिन्यास (नक्शा/लेआउट) संशोधन की अनुमति मांगी थी, जिसका कॉलोनीवासी विरोध कर रहे हैं।



क्या है पूरा विवाद?

भोपाल की प्रीमियर ऑर्चर्ड कॉलोनी, करोंद बायपास रोड को लेकर एक बड़ा कानूनी विवाद चल रहा है। कॉलोनी के पूर्व बिल्डर मेसर्स SV Infra Developer Bhopal ने संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश (Town and Country Planning) विभाग से कॉलोनी के लेआउट में संशोधन की अनुमति मांगी थी। इस संशोधन के खिलाफ कॉलोनीवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले में लगातार शिकायतों का दौर चलता रहा।

धमकी कब और कैसे मिली?

पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब सरकारी प्रक्रिया के बीच सीधे धमकी भरे कॉल आने लगे। शिकायत के अनुसार 12 मार्च 2026 को सुनवाई से लौटते वक्त व्हाट्सएप से शिकायतकर्ता के नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम जतिन हसवानी बताया और कहा कि वह संयुक्त संचालक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की तरफ से "व्यक्तिगत रूप से मिलकर खुश करना चाहते हैं।" पूर्व आईएएस ने इस व्यक्तिगत मुलाकात से साफ इनकार किया।

शिकायत के अनुसार सबसे गंभीर मामला 27 मार्च 2026 को रात 8.18 बजे हुआ। एक मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना सरनेम ठाकुर बताया और कहा कि वह "बावड़िया कला में रहते हैं और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र देने का काम करते हैं और लाइजनिंग का काम करते हैं।" जब प्रजापति ने पूछा कि "जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र देने का क्या आशय है," तो जवाब मिला "मैं सारे काम करता हूं जन्म से लेकर मरण तक।" शिकायतकर्ता ने इसे जान से मारने की सीधी धमकी माना। उन्होंने कॉल काट दी।

पूर्व IAS का बड़ा आरोप

आरबी प्रजापति ने अपनी शिकायत में साफ लिखा है कि पूर्व बिल्डर नितिन अग्रवाल पहले उन्हें प्रलोभन देकर दबाना चाहते हैं। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो उन्होंने धमकी का रास्ता अपनाया।

पुलिस से क्या मांग की गई?

पूर्व आईएएस ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर जोन-4 से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि थाना निशातपुरा के ई-मेल और व्हाट्सएप पर भी भेजी गई है। सोसाइटी के प्रशासक मुकेश गुप्ता को यह भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि सोसाइटी में आवाछनीय तत्वों का प्रवेश रोका जाए।


यह खबरें भी पढ़ें...

छिंदवाड़ा बस हादसा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मुआवजा राशि पर उठाए सवाल

पत्रकरों से बोले डोनाल्ड ट्रंप- सेक्स पर भी पूछ सकते हैं सवाल

एमपी में महंगाई भत्ते को डकार गई एमपी की पूर्व सरकारें, 15 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

क्राउड मैनेजमेंट सीखने यूपी जाएंगे एमपी के अफसर, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में लागू होगा काशी मॉडल



पूर्व IAS को धमकी

Tags:
  • town and country planning
  • जान से मारने की धमकी
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर
  • SV Infra Developer Bhopal
  • पूर्व IAS को धमकी
  • प्रीमियर ऑर्चर्ड कॉलोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज