भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 48 घंटे में 11 FIR
thesootr Desk | Jan 16, 2026, 12:32 IST
bhopal illegal colonies crackdown news
भोपाल में 48 घंटे में 11 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज। बारह अन्य मामलों की प्रक्रिया जारी। ज्यादातर FIR किसानों पर, कॉलोनाइजर बचे। जल्द अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की तैयारी।
News In Short
- भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
- बीते 48 घंटों में 11 अवैध कॉलोनियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
- 12 और कॉलोनियों पर केस दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
- कलेक्टर के निर्देश पर सड़क और बाउंड्रीवॉल तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
- कार्रवाई के दायरे में फिलहाल ज़मीन मालिक किसान ही आ रहे हैं।
- कॉलोनाइजरों के नाम दस्तावेजों में न होने से वे कार्रवाई से बचे हुए हैं।
News In Detail
हालांकि देर शाम तक इन मामलों में FIR दर्ज नहीं हो सकी, लेकिन प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार या शनिवार तक ये प्रकरण भी दर्ज हो सकते हैं। कलेक्टर की सख्ती के बाद अब अवैध कॉलोनियों में बनी सड़कों, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माणों को तोड़ने के लिए पुलिस बल की मांग भी की गई है। प्रशासन ने कुल 113 अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की है।
FIR किसानों पर, कॉलोनाइजर पर क्यों नहीं?
दस्तावेजों में कॉलोनाइजरों के नाम दर्ज नहीं होने के कारण प्रशासन की कार्रवाई ज़मीन मालिक किसानों तक ही सीमित रह जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अवैध कॉलोनियों का कारोबार करने वाले कॉलोनाइजर आखिर कानून के शिकंजे से कैसे बच रहे हैं।
जल्द चलेगा तोड़फोड़ अभियान
अधिग्रहण और विकास के दावे हकीकत से दूर
लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि अब तक न तो किसी जमीन का अधिग्रहण हो सका है और न ही किसी कॉलोनी का विकास। अब तक 294 FIR दर्ज होने के बावजूद ज्यादातर मामलों में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
एग्रीमेंट के खेल में बच निकलते हैं कॉलोनाइजर
मुनाफे के लालच में कई किसान इस प्रक्रिया में शामिल हो जाते हैं, लेकिन जब कार्रवाई होती है तो कॉलोनाइजर बच निकलते हैं और किसान कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। मौजूदा कार्रवाई में भी हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं।
राजनीतिक रसूख भी बना बाधा
इसी वजह से सस्ती कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर महंगे दामों पर बेचने का खेल लगातार जारी है। इसका सबसे बड़ा नुकसान आम खरीदार को उठाना पड़ता है।
बिना वारंट कार्रवाई का प्रावधान
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की कमजोर कड़ी को उजागर कर दिया है। जब तक कॉलोनाइजरों पर सीधी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान मुश्किल है। जरूरत है कि प्रशासन किसानों के साथ-साथ अवैध प्लॉटिंग के असली मास्टरमाइंड तक भी पहुंचे।
ये खबरें भी पढ़ें...
अवैध कॉलोनियों का गढ़ बना टीकमगढ़, नेताओं के रिश्तेदारों की तन गईं 100 से ज्यादा कॉलोनियां
भोपाल के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के बाद भारी बवाल, भागे अफसर, महापौर का पुतला जलया
एमपी में शराब होगी महंगी! नई आबकारी नीति तैयार, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari