एमपी में अवैध कॉलोनी के लिए नया अधिनियम, 10 साल की सजा, एक करोड़ का जुर्माना

Amresh Kushwaha | Dec 30, 2025, 08:58 IST
Share
illegal colonies new act madhya pradesh
illegal colonies new act madhya pradesh

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नए कानून का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें-

  • मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नया कानून तैयार किया जा रहा है, जो 2026 से लागू हो सकता है।
  • नए अधिनियम में बिल्डरों को एक ही लाइसेंस से शहर और गांव में कॉलोनी बनाने की अनुमति मिलेगी।
  • अवैध कॉलोनी बनाने वालों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई 45 दिन के भीतर की जाएगी, जमीन जब्त भी होगी।
  • राज्य में अब तक आठ हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों की पहचान हो चुकी है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार किया जा रहा है। नगरीय विकास विभाग जल्द ही मध्यप्रदेश कॉलोनी एकीकृत अधिनियम-2026 को लागू करने की योजना बना रही है।

इस अधिनियम के लागू होते ही शहरों और गांवों में कॉलोनी निर्माण के नियम समान हो जाएंगे। नए कानून का उद्देश्य ईमानदार बिल्डरों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना है। वहीं, अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों पर कड़ा रुख अपनाना है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में अवैध कॉलोनी रोकने के लिए एसीएस संजय दुबे ने निगमायुक्त को दिया ऐसा जोरदार आइडिया

एक ही लाइसेंस से होंगे शहरों और गांवों में काम

नए कानून के तहत बिल्डर्स को एक ही लाइसेंस से गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में कॉलोनी बनाने की अनुमति मिल जाएगी। इसके लिए बिल्डर्स को पांच साल के भीतर कॉलोनी का पूरा विकास करना होगा।

जब कॉलोनी का विकास पूरा होगा, तो उसे कंप्लीशन सर्टिफिकेट (Completion Certificate) मिलेगा। यदि यह सर्टिफिकेट 45 दिन के भीतर नहीं मिलता, तो स्वचालित रूप से मंजूरी (डीम्ड परमिशन) मान ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: कोर्ट के नोटिस से मछली की अवैध कॉलोनी के रहवासियों में खलबली

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सजा में बढ़ोतरी

अभी तक अवैध कॉलोनियों को बनाने पर 7 साल की सजा या 10 लाख रुपए का जुर्माना था। वहीं, अब इसे बढ़ाकर 10 साल की सजा या 1 करोड़ रुपए का जुर्माना कर दिया जाएगा। इससे पहले बिल्डर जुर्माने की राशि चुका कर बच जाते थे। वहीं, अब उन्हें एक करोड़ रुपए का जुर्माना चुकाना होगा।

लोकसेवा गारंटी की तरह होगी कार्रवाई

नया कानून लोकसेवा गारंटी (Public Service Guarantee) की तर्ज पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अवैध कॉलोनियों को 45 दिन के भीतर रोकने, हटाने और जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होगी, जिससे अवैध कॉलोनियों की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी में 813 प्लाट बेचने में 16 FIR के दिए आदेश

कैसे होगी कार्रवाई?

  1. अवैध कॉलोनी का पता चलते ही 15 दिन के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।
  2. नोटिस मिलने के बाद संबंधित को 15 दिन की मोहलत दी जाएगी कि वह अवैध निर्माण हटा ले।
  3. यदि तय समय सीमा में कॉलोनी को नहीं हटाया गया, तो सरकार खुद इसे 15 दिन में हटा देगी। साथ ही, जमीन जब्त कर ली जाएगी।

पुराने नियमों को हटाकर नया नियम होगा लागू

जानकारी के मुताबिक, नए अधिनियम में कुछ पुराने नियमों को हटा दिया जाएगा। नगर पालिका अधिनियम और पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम से संबंधित कुछ धाराएं नए कानून में शामिल की जाएंगी। इस बदलाव के बाद कलेक्टरों और नगर निगम कमिश्नरों को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई का अधिकार दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया अरूण डागरिया के बेटे आदित्य उलझे, अवैध कॉलोनी काटने का केस, प्रशासन ने लगाई रोक

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की स्थिति

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अवैध कॉलोनियों की संख्या अब आठ हजार से ज्यादा हो चुकी है।

पहले 31 दिसंबर 2016 तक बनी 6077 कॉलोनियों को वैध (Regularized) करने का प्रयास किया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया। वर्तमान में 2025 तक 16 नगर निगम क्षेत्रों में लगभग चार हजार अवैध कॉलोनियों की पहचान की जा चुकी है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • अवैध कॉलोनी
  • नगरीय विकास विभाग
  • मध्यप्रदेश कॉलोनी एकीकृत अधिनियम-2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच