कोर्ट के नोटिस से मछली की अवैध कॉलोनी के रहवासियों में खलबली

Sanjay Sharma | Published:
Share
illegal colony
illegal colony

मध्‍य प्रदेश नशा और ब्लैकमेलिंग के आरोपी शारिक मछली पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। मछली परिवार की कॉलोनी डायमंड सिटी के रहवासियों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

BHOPAL. नशा और ब्लैकमेलिंग के आरोपी शारिक मछली पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब कब्जों को बेदखल करने प्रशासन एक्शन में आ गया है। पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मछली परिवार द्वारा बसाई गई कॉलोनी डायमंड सिटी के रहवासियों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

रहवासियों को उनके मकान और जमीन से संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के आदेश दिए हैं। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाते उन्हें यहां से बेदखल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन बुलडोजर एक्शन की तैयारी में जुट गया है।

मछली के कब्जे चिन्हित कर रहा प्रशासन

राजनीतिक रसूख के सहारे अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले शारिक मछली पर कसावट लगातार जारी है। उसके नशा तस्करी के अड्डों को जमींदोज करने के बाद अब प्रशासन उसके अवैध कब्जों को भी चिन्हित कर रहा है। शारिक और उसके परिवार के लोगों द्वारा जिन सरकारी जमीनों पर अपने रसूख के सहारे कब्जा किया गया था उन्हें मुक्त कराने प्रशासनिक एक्शन भी शुरू हो गया है।

ये खबरें भी पढ़िए :

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राहत , राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर मामले में जांच पर रोक लगाई

नेपाल में उबाल मार रहा Gen Z आंदोलन, भारत में है Gen Z की की सबसे बड़ी जनसंख्या

डायमंड सिटी में 20 से ज्यादा मकान अवैध

पशुपालन विभाग की भोपाल स्थित जमीन पर शारिक द्वारा काटी गई डायमंड सिटी कॉलोनी की पड़ताल के बाद प्रशासन के आवेदन पर कोर्ट ने रहवासियों को नोटिस जारी किए हैं। कॉलोनी के रहवासियों को मकान के दस्तावेज पेश करने निर्देशित किया गया है।

कोर्ट इनके परीक्षण के आधार पर सुनवाई करेगा। शारिक ने पशुपालन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर जो कॉलोनी काटी है उसमें 20 से ज्यादा मकान अवैध पाए गए हैं। प्रशासन के आदेश पर पटवारी दल कई दिनों से इस कॉलोनी की नापजोख कर रहा था। जिसके बाद 20 से ज्यादा मकान पशुपालन विभाग की जमीन पर मिले हैं।

ये खबरें भी पढ़िए :

छत्तीसगढ़ की बेटियों को मिलेगी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, हायर एजुकेशन के लिए 30 हजार सालाना

एमपी के बाद अब छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ के घर संदिग्ध की घुसपैठ, कांग्रेस ने लगाया रैकी का आरोप

कोर्ट न पहुंचे तो घरों पर चलेगा बुलडोजर

डायमंड सिटी कॉलोनी को मछली परिवार ने बसाया था। उसने इस अवैध कॉलोनी को बसाने में पशुपालन विभाग की बेशकीमती जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। अब कब्जे वाली जमीन पर बने घरों में रहने वाले लोगों की सुनवाई 18 सितम्बर को कोर्ट में होगी।

यदि संबंधित दस्तावेज सही नहीं पाए जाते तो ऐसे मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने तैयारी पहले ही कर ली है। वहीं रहवासियों को 18 सितम्बर को कोर्ट में दस्तावेज सहित मौजूद न रहने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दे दी गई है। कोर्ट नोटिस और प्रशासन की चेतावनी से डायमंड कॉलोनी में खलबली मच गई है।



Tags:
  • भोपाल
  • पटवारी
  • अवैध कब्जा
  • प्रशासन
  • कोर्ट
  • मछली
  • अवैध कॉलोनी
  • डायमंड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर