इंदौर रेलवे TI मैडम लंच पर गई थीं, इसलिए हिंदू छात्र पर हमला होने की नहीं हुई FIR

Vishwanath Singh | Apr 28, 2025, 13:33 IST
Share
The Sootr
The Sootr

पीड़ित छात्र रविवार को दोपहर में डेढ़ घंटे तक अपने आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए रेलवे पुलिस के थाने पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह गवाही के लिए अपने साथियाें को भी लेकर गया था जो कि घटना के समय वहां मौजूद थे।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जहां एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफी कड़ी रुख अपनाया है और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगाें पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दूसरी ओर भोपाल–इंदौर ट्रेन में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा एक हिंदू छात्र पर केवल इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि वह पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित रील्स देख रहा था। उन्होंने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की।

इतने गंभीर अपराध पर भी लापरवाह रेलवे पुलिस ने 24 घंटे तक भी FIR तक नहीं की थी। पीड़ित छात्र डेढ़ घंटे तक FIR करवाने के लिए थाने पर भी बैठा टीआई के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन टीआई रश्मि पाटीदार लंच करके ही नहीं आ पाईं।

इस घटना को लेकर जब द सूत्र ने खबर प्रकाशित करते हुए रेलवे पुलिस की लापरवाही उजागर की तो रेलवे एसपी संतोष कोरी ने जीआरपी थाने को जमकर फटकार लगाई और इसमें आरोपियों के खिलाफ FIR कराने का कहा। तब कहीं जाकर पुलिस ने रविवार सुबह की घटना की रिपोर्ट सोमवार सुबह की।

थाने के स्टाफ ने कहा, रात में जिसने आवेदन लिया वे ही देखेंगे केस

पीड़ित छात्र रविवार को दोपहर में डेढ़ घंटे तक अपने आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए रेलवे पुलिस के थाने पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह गवाही के लिए अपने साथियाें को भी लेकर गया था जो कि घटना के समय वहां मौजूद थे। जब टीआई रश्मि पाटीदार लंच करके नहीं लौटीं तो छात्र ने थाने के स्टाफ से गुहार लगाई कि वे ही एफआईआर कर दें। इस पर स्टाफ ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि जिन्होंने तुम्हारा आवेदन रात को लिया था वे ही इसमें आगे की कार्रवाई करेंगे। अभी तुम चले जाओ जब वे आएंगे तो तुम्हें कॉल कर देंगे। इसके बाद जब शाम को टीआई पाटीदार थाने पहुंचीं तो उन्होंने छात्र को दोबारा बुलाकर मामले की जानकारी लेना भी उचित नहीं समझा।

The Sootr
The Sootr

रेलवे एसपी बोले, हम करवा रहे हैं FIR

ट्रेन में हिंदू छात्र के साथ सरेआम हुई मारपीट और जानलेवा हमले की घटना से छात्र काफी डरा व सहमा हुआ है। एक तरफ तो उस पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया और दूसरी तरफ लापरवाही रेलवे पुलिस ने उसकी सुनवाई तक नहीं की। रेलवे पुलिस की एफआईआर करने में लापरवाही बरतने पर जब रेलवे एसपी संतोष कोरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में अभी एफआईआर करवा रहा हूं। उन्होंने माना की घटना काफी संवेदनशील है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की छापेमारी, ठेकेदार और आबकारी अधिकारी फंसे

इन धाराओं में दर्ज की एफआईआर

रेलवे एसपी की फटकार के बाद जीआरपी थाना हरकत में आया और फिर ताबड़तोड़ 24 घंटे के बाद एफआईआर दर्ज की। इसमें छात्र के आवेदन के आधार पर पुलिस ने धारा 115, 118(1), 296, 351(2), 3(5) में प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें छात्र ने मारपीट और सोने की चेन लूटने की बात भी कही है।

पहलगाम हमले की रील्स देखने पर भड़के

इंदौर में पढ़ने वाले एक छात्र को ट्रेन में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देखना भारी पड़ गया। शुजालपुर निवासी 23 वर्षीय छात्र रविवार अलसुबह लगभग 4 बजे भोपाल–इंदौर पैसेंजर ट्रेन से इंदौर आ रहा था। उसने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने के दौरान वह जिस सीट पर बैठा था उसके आसपास काफी बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग बैठे थे। इस दौरान जब ट्रेन लक्ष्मीबाईनगर से इंदौर के बीच पहुंची तो वह अपने मोबाइल में कुछ रील्स देख रहा था। इसी दौरान कुछ रील्स पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित भी आ गईं तो वह उन्हें भी देखने लगा। यह सब उसके आसपास बैठे वर्ग विशेष के लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने छात्र को रील्स देखने से मना किया। जब युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि इन रील्स में क्या गलत है तो उनमें से एक लड़के ने कहा कि हमें पता है तुम यह हमारे कारण देख रहे हो। युवक ने कहा कि यह तो देशभक्ति की बात है, इसमें क्या गलत है तो वे बोले कि अपना ये देश प्रेम ट्रेन के बाहर दिखाना। इसके बाद उन्होंने युवक के साथ गाली–गलौज करते हुए हमला कर दिया।



The Sootr
The Sootr
सब इंस्पेक्टर ने आवेदन लिया और बोला कल आना इस घटना के बाद छात्र अलसुबह ही रिपोर्ट लिखाने अपने साथियों के साथ जीआरपी थाने पहुंचा था। इस पर वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर सियाराम ने उससे आवेदन ले लिया और मेडिकल करवाकर कहा कि कल सुबह रिपोर्ट लिखाने आ जाना। इस पर छात्र के साथ आए लोगों ने टीआई से बात करने का भी कहा, लेकिन फिर भी उसे सुबह आने का कह दिया।
यह खबर भी पढ़ें...MP सरकार के इस अभियान में पिछड़े 14 मंत्री, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा-राजेंद्र शुक्ला भी पीछे

FIR के लिए डेढ़ घंटे तक बैठा रहा, लेकिन टीआई लंच करके नहीं लौटीं

छात्र ने बताया कि रविवार को दोपहर में भी वह रिपोर्ट लिखाने के लिए जीआरपी थाने गया था, लेकिन तब टीआई लंच करने के लिए चली गईं थी। इस पर उसके साथियों ने टीआई से फोन पर बात भी की और रिपोर्ट कराने का कहा तो वे बोलीं कि वह कुछ देर में आ जाएंगी। इसके बाद छात्र डेढ़ घंटे तक थाने में बैठकर रिपोर्ट लिखवाने के लिए इंतजार करता रहा, लेकिन टीआई अपना लंच खतम करके ही नहीं लौटीं।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम की रील्स देख रहे हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने किया हमला, ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश

टीआई बोलीं, रात को छात्र ने रिपोर्ट का मना कर दिया था

इस संबंध में जब टीआई रश्मि पाटीदार से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी छात्र ने केवल आवेदन दिया है। उसने 10 से 15 लोगों द्वारा मारे जाने और चलती ट्रेन से बाहर फेंके जाने की बात तो कही है। हालांकि घटना कितनी गंभीर है यह तो छात्र के बयान के बाद ही पता चलेगा। छात्र जब पहली बार थाने आया था तक ही उसे एफआईआर कराने का कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। दोपहर में जब वह आया तो मैं लंच करने चली गई थी। अब उसे बयान के लिए बुला रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर के डीन के खिलाफ 1 महीने के विरोध आंदोलन पर जांच रिपोर्ट का खुलासा

Tags:
  • इंदौर
  • हमला
  • ट्रेन
  • हिंदू
  • छात्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा