भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

Vikram Jain | May 12, 2024, 19:44 IST
Share
Bhopal International Airport bomb blast threat द सूत्र
Bhopal International Airport bomb blast threat द सूत्र

भोपाल समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमाके की धमकी वाला मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, पुलिस व अन्य एजेंसियों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

BHOPAL. भोपाल समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार को बम धमाके की धमकी भरा मेल ( bomb threat email) मिलने के बाद हड़कंप मच गया। CISF की ऑफिशियल आईडी ई मेल मिलने के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, पुलिस व अन्य एजेंसियों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। वहीं दिल्ली के दो अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली धमकी के बाद दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस अलर्ट पर है।

12 एयरपोर्ट पर कुछ घंटों में ब्लास्ट की दी धमकी

राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल ( Rajabhoj Airport Bhopal ) के साथ ही देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ( Threat to bomb the airport) दी गई है। रविवार दोपहर में CISF की ऑफिशियल आईडी पर ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कोट ग्रुप की ओर से बताकर मेल भेजी है। धमकी के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों ने पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया है। विजिलेंस टीम ई-मेल करने वाले तक पहुंचने का कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

धमकी भरे मेल में लिखा...

मेल में लिखा है- इसे धमकी मत मानना। बिल्डिंग में बम लगा दिया है, निर्दोषों की जान जाने से बचा लो। धमकी भरे मेल में लिखा- जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औरंगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एग्लोजिव डिवाइस लगाया दिया गया है। जो कुछ घंटों में ब्लास्ट हो जाएंगे। इस मेल को आप धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

Tags:
  • एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  • bomb threat email
  • Threat to bomb the airport
  • राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा