कटनी में कुएं में जहरीली गैस का रिसाव , 4 लोगों की मौत , पंप लगाने के लिए उतरे थे किसान
Vikram Jain | Jul 26, 2024, 13:30 IST
Bhopal Katni well poisonous gas leakage 4 people died
कटनी के जुहली गांव में कुएं में उतरे 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में चाचा- भतीजे और दो पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई शामिल हैं। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां कुएं में उतरे 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह सभी लोग कुंए में सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए नीचे उतरे थे। मृतकों में चाचा- भतीजे और दो पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई हैं। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
गुरुवार शाम को कुएं में उतरे ये लोग जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेसुध हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और कोल माइंस की स्पेशल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला, करीब नौ घंटे बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह दर्दनाक हादसा कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव में हुआ। यहां रहने वाले रामकुमार दुबे ने अपने खेत में बने कुएं में बोरिंग कराई थी। जिसमें सबमर्सिबल पंप डालने के लिए चाचा और भतीजा कुएं में नीचे उतरे थे। अंदर पहुंचने के बाद उन्हें कुछ दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कुशवाहा परिवार के लोगों से मदद मांगी। कुशवाह परिवार के 2 चचेरे भाई भी उनके साथ कुएं में उतर गए। कुछ देर बार चारों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनका दम घुटने लगा, कुछ ही देर में चारों अंदर बेहोश हो गए। जिसके बाद यह चारों के बेहोश होने की खबर ग्रामीणों को लगी।
ग्रामीणों ने मामले में सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दिलीप यादव, एसपी अभिजीत रंजन और विधायक संदीप जायसवाल मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन उनके पास जहरीली गैस से बचने के उपकरण नहीं थे। उमरिया जिले से कोल माइंस की स्पेशल टीम SESL को बुलाया गया, जिन्होंने करीब 1 घंटे के ऑपरेशन के बाद चारों शवों को बाहर निकाला।
कलेक्टर दिलीप यादव ने बताया कि कुएं में बेसुध हुए चारों लोगों को बचाने के लिए उमरिया जिले से कोल माइंस की स्पेशल टीम बुलाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात 1:35 बजे सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतकों में रामभैया उर्फ रामकुमार दुबे (38), निखिल दुबे (20) राजेश कुशवाहा (28) और पिंटू उर्फ देवेंद्र कुशवाहा (26) शामिल हैं। रामकुमार और निखिल रिश्ते में चाचा और भतीजे लगते हैं। वहीं, राजेश और पिंटू चचेरे भाई हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गांव में एक साथ चार लोगों की मौत से मातम छा गया है।
कोल माइंस की स्पेशल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
जुहली गांव में हुआ हादसा
कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में किसान द्वारा अपने खेत के कुएँ में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में 4 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है।
मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 26, 2024
कोल माइंस की स्पेशल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कलेक्टर दिलीप यादव ने बताया कि कुएं में बेसुध हुए चारों लोगों को बचाने के लिए उमरिया जिले से कोल माइंस की स्पेशल टीम बुलाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात 1:35 बजे सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में चाचा- भतीजे और चचेरे भाई शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava