दक्षिण-पश्चिम भोपाल बायपास के लिए होगा 21 गांव की जमीनों का अधिग्रहण

Siddhi Tamrakar | Nov 13, 2024, 12:02 IST
Share
दक्षिण-पश्चिम बायपास
दक्षिण-पश्चिम बायपास

भोपाल में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए दक्षिण-पश्चिम ग्रीन फील्ड बायपास का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा। रिंग रोड के समान बने इस बायपास के लिए जिला प्रशासन को 154 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भोपाल में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए दक्षिण-पश्चिम ग्रीन फील्ड बायपास का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा। रिंग रोड के समान बने इस बायपास के लिए जिला प्रशासन को 154 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस महीने से जमीन के अर्जन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह बायपास 40.90 किमी लंबा होगा और 21 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके 6 किमी हिस्से का निर्माण कोलार के जंगलों से होते हुए होगा, जिसके कारण पेड़ों की कटाई की जाएगी।

पर्यावरण का रखा जाएगा ध्यान

पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के लिए 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बायपास की चौड़ाई 70 मीटर होगी, जिसमें चार-लेन सड़क, छह-लेन का संरचनात्मक हिस्सा और दोनों किनारों पर दो-लेन की सर्विस रोड भी शामिल होगी। इस बायपास के माध्यम से नीलबड़ और रातीबड़ के नए भोपाल के निवासी सीधे देवास-इंदौर स्टेट हाइवे से जुड़ सकेंगे।

यह बायपास इन गांवों से होकर गुजरेगा

खामखेड़ा, सराकिया, हमीरी, वामुलिया पवार, मुंडला, धानखेड़ी, नाडोर, पंचामा, शोभापुर जाहेज, कालापानी, बोरदा, भानपुर,महावादिया, केकादिया, समसपुरा, अमरपुरा, आमला, सरवर, झागरिया खुर्द, मुंडला, टीलाखेड़ी, नरेला, बोरखेड़ी, पिपल्याधाकड़, खोकारिया और फंदाकलां।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • बायपास
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम बायपास
  • दक्षिण-पश्चिम भोपाल बायपास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं