प्रेमी ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, सिरहाने पड़ी लाश के बगल में बैठकर पीता रहा शराब फिर...
Rohit Sahu | Jul 01, 2025, 17:13 IST
bhopal case
भोपाल में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर में की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी 2 दिनों तक शव के साथ एक ही कमरे में रहा और शराब पीता रहा फिर...
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। प्रेमी ने शक के चलते अपनी लिव इन पार्टनर (Live-in Partner) की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह थी कि हत्या के बाद आरोपी सचिन राजपूत दो दिनों तक उसी कमरे में प्रेमिका रितिका सेन के शव के साथ रहा। सचिन ने शव को कंबल में लपेटकर बेड पर रखा और वहीं बैठकर शराब पीता रहा।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया, तो वहां कंबल में लिपटी रितिका की लाश बेड पर मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रितिका और सचिन पिछले साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध में थे। करीब चार साल पहले दोनों ने एक ही कंपनी में काम करना शुरू किया था, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। लगभग आठ महीने पहले रितिका, सचिन के साथ लिव-इन में रहने लगी थी।
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी वही मौजूद मिला। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में अपनी प्रेमिका की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे। वह रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन रितिका उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | लिव इन पार्टनर की हत्या | live in partner murdered | प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या | Bhopal
दो दिन बाद दोस्त को फोन किया
गायत्री नगर में रहने वाले रितिका और सचिन के बीच 27 जून की रात जॉब को लेकर तीखी बहस हुई। दरअसल रितिका एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं और सचिन बेरोजगार था। सचिन को शक था कि रितिका का अपने बॉस से अफेयर चल रहा है। इसी शक में उसने रितिका से झगड़ा किया और गला दबाकर उसकी जान ले ली।हत्या के बाद सचिन ने लाश के साथ दो दिन बिताए। रविवार को शराब के नशे में सचिन ने अपने दोस्त अनुज को सब कुछ बता दिया। अनुज को यकीन नहीं हुआ, वह हंसकर बात टाल गया। पर सोमवार सुबह जब सचिन ने फिर वही बात दोहराई, तो अनुज का शक पक्का हुआ। उसने शाम 5 बजे डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
कंबल में लिपटी मिला शव
शराब के नशे में की हत्या
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | लिव इन पार्टनर की हत्या | live in partner murdered | प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या | Bhopal
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman