नशे में कार दौड़ाकर युवक पर जानलेवा हमला, रंजिश के चलते 15 बार दे चुका था धमकी
Sanjay Dhiman | Jun 17, 2026, 24:07 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल हिट एंड रन केस: मंडीदीप की रॉयल पार्क सिटी में शराबी ने पुरानी रंजिश में कार से एक युवक को रौंदा। गंभीर घायल युवक अस्पताल के ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
भोपाल- भोपाल से सटे मंडीदीप की रॉयल पार्क सिटी कॉलोनी में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। पुरानी रंजिश में युवक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार से दो युवकों को निशाना बनाया। कॉलोनी के गेट पर खड़े युवकों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लहराते हुए फरार हो गया। वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे भी बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल युवक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है।
रॉयल पार्क सिटी निवासी योगेश विश्वकर्मा अपने दोस्त नवमीत भट्ट के साथ कॉलोनी गेट के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी धर्मेंद्र सिंह राजपूत तेज रफ्तार कार लेकर वहां पहुंचा। आरोपी नशे में था और सीधे युवकों की ओर कार दौड़ा दी।
कार को अपनी ओर आते देख नवमीत ने योगेश को खींचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट दूर उछलकर गिरा। उसके सिर, कान, कमर, दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल नवमीत को पहले मंडीदीप सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
15 बार दी
पीड़ित योगेश विश्वकर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह राजपूत पिछले दो महीने से लगातार उसे और नवमीत को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। करीब 15 बार धमकी दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। योगेश का कहना है कि उन्होंने मंडीदीप थाने में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही आरोपी पर कोई सख्ती की गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।
आरोपी और युवकों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आरोपी ने शराब पी और कार को हथियार बनाकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC विधेयक पर टिकीं निगाहें
वन्यजीव अभयारण्य: जंगलों से गुजरी सड़कों पर 14 माह में 149 तेंदुओं ने गंवाई जान
भोपाल एटीएस ने मदरसा शिक्षक को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर करता था काम
भोपाल में बोले देवकीनंदन ठाकुर: रात की शादी से दंपती में बढ़ता है तनाव
दोस्त को बचाने में खुद चपेट में आया
कार को अपनी ओर आते देख नवमीत ने योगेश को खींचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट दूर उछलकर गिरा। उसके सिर, कान, कमर, दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल का आईसीयू में चल रहा इलाज
15 बार दी धमकी , पुलिस ने नहीं लिखी FIR
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
यह खबरें भी पढ़ें...
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC विधेयक पर टिकीं निगाहें
वन्यजीव अभयारण्य: जंगलों से गुजरी सड़कों पर 14 माह में 149 तेंदुओं ने गंवाई जान
भोपाल एटीएस ने मदरसा शिक्षक को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर करता था काम
भोपाल में बोले देवकीनंदन ठाकुर: रात की शादी से दंपती में बढ़ता है तनाव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari