भोपाल MD ड्रग्स केस में बड़ा एक्शन, फैक्ट्री मालिक भोपाल से गिरफ्तार
Vikram Jain | Oct 24, 2024, 19:05 IST
Bhopal MD drugs case factory owner Jaideep Singh arrested
भोपाल एमडी ड्रग्स केस में पुलिस ने फरार फैक्ट्री मालिक जयदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसका फोन सर्विलांस पर रखा था, इसके बाद पुलिस को सफलता मिली।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में 1814 करोड़ रुपए के एमडी ड्रग्स केस (Bhopal Drugs Case) में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक जयदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी 24 अक्टूबर, गुरुवार को भोपाल के जेके रोड क्षेत्र से की गई। पुलिस ने जयदीप सिंह का फोन 21 दिन से सर्विलांस पर डालकर रखा था। गुरुवार को लोकेशन मिलते ही कटारा थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार, जयदीप सिंह ने बगरौदा में उद्योग विभाग से साबुन की कंपनी डालने के लिए जमीन ली। इसके बाद उसने यह फैक्ट्री एसके सिंह को बेच दी थी। आरोपियों ने इस फैक्ट्री को किराये पर लेकर करोड़ों रुपए की ड्रग्स बनाई थी। बताया जा रहा है कि बिना पुलिस सत्यापन कराए यह फैक्ट्री ड्रग माफिया सान्याल बाने, अमित चतुर्वेदी को किराए से दी गई थी। आरोपी जयदीप सिंह ने इस फैक्ट्री को एसके सिंह को नियमों के खिलाफ बेची थी। इसी फैक्ट्री में सान्याल और अमित ड्रग बनाते हुए गिरफ्तार किए गए थे।
एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
दरअसल, गुजरात एटीएस और एनसीबी की टीम ने एक महीने पहले भोपाल के बगरोदा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स बनाने बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान मौके नशे का जखीरा बरामद हुआ था। इस फैक्ट्री से 1800 करोड़ से ज्यादा की मादक पदार्थ मेफेड्रोन MD ड्रग्स और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया था। यह छापामार कार्रवाई कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में आने वाले बगरोदा गांव के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में हुई थी।
भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद
इस मामले में कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस ने इस फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर सान्याल और अमित को गिरफ्तार किया था। इस मामले से जुड़े तीसरे आरोपी हरीश आंजना (32 साल) और प्रेमसुख पाटीदार निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सान्याल प्रकाश बाने (40 साल) महाराष्ट्र के नासिक जिले का निवासी है, अमित चतुर्वेदी (57) भोपाल का रहने वाला है।
सान्याल को 2017 में महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस केस में उसे 5 साल की जेल भी हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने भोपाल के दोस्त अमित से संपर्क कर एमडी ड्रग्स बनाने और बेचने योजना बनाई थी। इसके बाद दोनों ने बगरोदा में इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री किराए पर लेकर वहां एमडी ड्रग्स तैयार करने लगे थे।
Bhopal MD Drugs Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम मालिक गिरफ्तार, 5 हजार रुपए में किराए से दी थी दुकान
thesootr links
कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
जानें पूरा मामला
भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद
अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी
सान्याल को 2017 में महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस केस में उसे 5 साल की जेल भी हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने भोपाल के दोस्त अमित से संपर्क कर एमडी ड्रग्स बनाने और बेचने योजना बनाई थी। इसके बाद दोनों ने बगरोदा में इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री किराए पर लेकर वहां एमडी ड्रग्स तैयार करने लगे थे।
Bhopal MD Drugs Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम मालिक गिरफ्तार, 5 हजार रुपए में किराए से दी थी दुकान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA