भोपाल : ब्लू लाइन मेट्रो का काम शुरू, जानें 13Km के रूट में कहां-कहां बनेंगे स्टेशन
Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 10:29 IST
metro bhopal
भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) की ब्लू लाइन (Blue Line) के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस 13 किमी लंबे रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे।
भोपाल मेट्रो के अंतर्गत आने वाली ब्लू लाइन के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह टेस्टिंग इसलिए की जा रही है ताकि पिलर और मेट्रो स्टेशनों की नींव मजबूत बनाई जा सके। मिट्टी की स्ट्रेंथ जांचने के लिए कई जगहों पर परीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीन निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त है।
भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) का निर्माण 1006 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक कुल 13 किमी लंबाई में मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। यह रूट शहर के कई प्रमुख रास्तों (Bhopal Metro Route) से होकर गुजरेगा। जिससे यातायात को सुगम और तेज बनाया जा सकेगा। ब्लू लाइन के इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे।
![bhopal blue line metro]()
भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) की ब्लू लाइन में बोगदा पुल पर एक इंटरचेंज सेक्शन बनाया जाएगा। यह सेक्शन करोंद चौराहा से एम्स तक बनने वाली ऑरेंज लाइन और भदभदा से रत्नागिरी तक की ब्लू लाइन को आपस में जोड़ेगा। इस इंटरचेंज सेक्शन की मदद से यात्री एक मेट्रो से उतरकर आसानी से दूसरी मेट्रो पकड़ सकेंगे। बोगदा पुल के पास यह सेक्शन सुभाष नगर से एम्स के प्रायोरिटी ट्रैक के करीब होगा।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिली अनोखी सजा, एक घंटे तक संभालना पड़ा ट्रैफिक
मेट्रो (Bhopal Metro) निर्माण के लिए मिट्टी की टेस्टिंग दो चरणों में की जा रही है। पिलर के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो के पिलर खड़े किए जाएंगे। इससे जमीन की ताकत और भार वहन करने की क्षमता का पता लगाया जाता है। मेट्रो स्टेशन के लिए मिट्टी परीक्षण: यह उन जगहों पर किया जा रहा है जहां मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस टेस्टिंग से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मिट्टी की संरचना स्थिर और मजबूत है।
यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो का कितना काम बचा, क्यों हो रही देरी, जानें सबकुछ…
भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का निर्माण काम 2024 में शुरू हुआ है और इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अधिक तेज़, कुशल और सुविधाजनक बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
thesootr links
इन जगहों पर हो चुकी टेस्टिंग
अब तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के सामने स्टेशन और आईटीआई-जेके रोड पर पिलर के लिए मिट्टी की टेस्टिंग हो चुकी है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और पूरे 13 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग की जाएगी।
1006 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ब्लू लाइन
bhopal blue line metro
ब्लू लाइन में इंटरचेंज सेक्शन भी होगा
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिली अनोखी सजा, एक घंटे तक संभालना पड़ा ट्रैफिक
मिट्टी परीक्षण दो चरणों में होगा
यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो का कितना काम बचा, क्यों हो रही देरी, जानें सबकुछ…
ब्लू लाइन का निर्माण कब तक पूरा होगा?
यह भी पढ़ें: Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta