भोपाल मेट्रो का कितना काम बचा, क्यों हो रही देरी, जानें सबकुछ…
Raj Singh | Mar 17, 2025, 09:56 IST
bhopal metro
भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन अब अगस्त 2025 में शुरू होगा। पहले इसे जून में शुरू करने की योजना थी। इससे पहले रेलवे ब्रिज पर लोड टेस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद सेफ्टी इंस्पेक्शन होगा।
भोपाल मेट्रो में सफर करने के लिए लोगों को अब अगस्त 2025 तक इंतजार करना होगा। पहले इसे जून 2025 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MPMRCL) ने नई समयसीमा घोषित की है।
कमर्शियल रन से पहले मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। लोड टेस्टिंग के सफल होने के बाद ही सेफ्टी इंस्पेक्शन संभव होगा। इसके लिए मई या जून 2025 में ट्रायल हो सकता है।
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में देरी को लेकर विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने नाराजगी जताई थी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने तब 15 अगस्त 2025 तक कमर्शियल रन शुरू करने का वादा किया था।
भोपाल में फिलहाल 6 मेट्रो कोच के सेट पहुंच चुके हैं। शुरुआत में तीन-तीन कोच की मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, जबकि स्टेशन छह कोच के हिसाब से तैयार किए गए हैं।
भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन अब अगस्त 2025 में शुरू होगा। इससे पहले रेलवे ब्रिज पर लोड टेस्टिंग, ट्रैक निरीक्षण, और मेट्रो सुरक्षा मंजूरी पूरी करनी होगी। मेट्रो की स्पीड 70-90 किमी प्रति घंटा होगी और यह 6.22 किमी की दूरी 11 मिनट में तय करेगी।
मेट्रो कॉरिडोर में क्या-क्या तैयारियां चल रही हैं?
एम्स, अलकापुरी और डीआरएम मेट्रो स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक का निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो गया है। इन स्टेशनों पर अब फिनिशिंग का काम चल रहा है।
भोपाल मेट्रो का पहला फेज सुभाष नगर से एम्स भोपाल मेट्रो स्टेशन तक शुरू होगा। कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रेलवे ब्रिज पर लोड टेस्टिंग की जाएगी।
रेलवे ब्रिज पर लोड टेस्टिंग क्यों जरूरी?
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन
6.22 किमी की दूरी 11 मिनट में पूरी करेगी मेट्रो
- भोपाल मेट्रो 6.22 किमी की दूरी मात्र 11 मिनट में तय करेगी।
- ट्रायल रन के दौरान मेट्रो को 10-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया था।
- कमर्शियल रन में इसकी गति 70-90 किमी प्रति घंटा होगी।
विधानसभा की प्राक्कलन समिति की नाराजगी
भोपाल में छह मेट्रो ट्रेनें आ चुकी हैं, 21 और आएंगी
- कुल 27 मेट्रो कोच सेट भोपाल में आने वाले हैं।
- अभी 21 और मेट्रो कोच सेट आना बाकी हैं।
भोपाल मेट्रो: देरी की मुख्य वजहें
रेलवे ब्रिज लोड टेस्टिंग में समय लगना।
सुरक्षा निरीक्षण (CMRS Approval) में देरी।
फिनिशिंग और इलेक्ट्रिकल वर्क में समय लगना।
मेट्रो कोच की डिलीवरी प्रक्रिया पूरी न होना।
निष्कर्ष
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari