मुंबई से दोगुना होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार, दो हजार से ज्यादा गांव शामिल
Aman Vaishnav | Apr 19, 2026, 11:48 IST
bhopal metropolitan area expansion villages included
भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का दायरा अब पूरी तरह तय हो गया है। इसमें आसपास के छह जिलों के कुल दो हजार 510 गांव शामिल किए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन एरिया में राजगढ़ जिले के सबसे ज्यादा 698 गांव शामिल हुए हैं।
News in Short
- मेट्रोपॉलिटन एरिया में राजगढ़ जिले के सबसे ज्यादा 698 गांव शामिल हुए हैं।
- सीहोर के 599 और राजधानी भोपाल के 527 गांवों को जगह मिली है।
- रायसेन के 408, विदिशा के 191 और नर्मदापुरम के 87 गांव शामिल हैं।
- कुल 12 हजार 98 वर्ग किमी क्षेत्र में विकास की नई योजनाएं तैयार होंगी।
- इकोनॉमिक और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
News In Detail
इस योजना के तहत भोपाल के आसपास के दो हजार से ज्यादा गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इन गांवों को आधुनिक कर नया रूप दिया जाएगा। इस योजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अगले 10 महीनों में तैयार कर ली जाएगी।
भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार तय हो गया है। इसमें छह जिलों के कुल दो हजार 510 गांव शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 698 गांव राजगढ़ जिले के हैं। जबकि सीहोर के 599, भोपाल के 527, रायसेन के 408, विदिशा के 191 और नर्मदापुरम के 87 गांव शामिल हैं। नगरीय विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब मेट्रोपॉलिटन के नियम भी तय हो चुके हैं, जिन्हें विधि विभाग को भेज दिया गया है।
भोपाल मेट्रोपॉलिटन का क्षेत्र 12 हजार 98 वर्ग किमी
इसके तहत अथॉरिटी से जुड़ी कमेटियां बनाई जाएंगी। मेट्रोपॉलिटन एक्ट पहले ही तैयार हो चुका है। अब बस अथॉरिटी के कामकाज के नियमों का इंतजार है। भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का क्षेत्र 12 हजार 98 वर्ग किमी तय किया गया है।
Gemini_Generated_Image_ey90wxey90wxey90
नर्मदापुरम का सबसे कम हिस्सा
अब जब दायरा तय हो चुका है तो शासन स्तर पर अफसरों और कर्मचारियों की नियुक्ति के जरिए सेटअप तैयार किया जाएगा। भोपाल जिले के बैरसिया के 210, हुजूर के 257 और कोलार तहसील के 60 गांवों को इसमें शामिल किया गया है।
भविष्य में मेट्रोपॉलिटन का विस्तार
इस योजना में मंडीदीप, पीलूखेड़ी, बाबई-मोहासा, तामोट, इटारसी, मालीखेड़ी और बगरोदा जैसे इंडस्ट्रियल एरिया को कवर किया जाएगा। इससे इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाना आसान होगा।
रोड नेटवर्क के साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन का पश्चिमी हिस्सा उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन से जुड़ जाएगा।
FAQ
- भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया कुल कितने क्षेत्र में फैला है?
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का कुल क्षेत्रफल काफी बड़ा है। इसे 12 हजार 98 वर्ग किमी तय किया गया है। इसमें छह जिलों के हजारों गांव शामिल किए गए हैं। अब इसी दायरे में सारा विकास कार्य होगा।
एमपी न्यूज: भोपाल और इंदौर में बनेगी मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी, NCR की तरह होगा विकास
भोपाल-इंदौर मेट्रो रीजन का ब्लूप्रिंट रुका: अब जनगणना तय करेगी विकास की दिशा
भोपाल-इंदौर मास्टर प्लान फिर टला: ‘मेट्रोपॉलिटन विजन’ के फेर में 21 साल का इंतजार हुआ और लंबा
मध्यप्रदेश न्यूज: रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari