MP Board RWL result 2024: एमपी बोर्ड ने जारी किए आरडब्ल्यूएल 10वीं और 12वीं परिणाम, इस लिंक से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
Vikram Jain | Updated:
Bhopal MP Board released RWL 10th and 12th results
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रोके गए परिणाम (RWL) घोषित कर दिए है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोरकार्ड देख कर सकते हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के रोके गए परिणाम (RWL) घोषित कर दिए है। जो छात्र एमपी बोर्ड आरडब्ल्यूएल पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उनका रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। जिसके बाद वे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 5 से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की थी। इस साल परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। साथ ही 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक संपन्न हुई थी। जिसमें 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।
बोर्ड ने 24 अप्रैल 2024 को नियमित कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। कक्षा 10 में नियमित उम्मीदवारों के लिए 58.10 प्रतिशत और निजी उम्मीदवारों के लिए 13.26 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत था। वहीं कक्षा 12वीं के लिए 64.49 प्रतिशत नियमित उम्मीदवार और 22.46 प्रतिशत निजी छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे 9 लाख से ज्यादा छात्र
10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित
ये खबर भी पढ़ें... MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आवश्यकतानुसार कक्षा 10 आरडब्ल्यूएल या कक्षा 12 आरडब्ल्यूएल परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर, पूछे गए क्रेडेंशियल – रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित एमपी बोर्ड आरडब्ल्यूएल परिणाम 2024 देखें।
- एमपी बोर्ड आरडब्ल्यूएल परिणाम 2024 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
- अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!
By Arun Tiwari
MP में 4.6 साल में एक करोड़ किसानों में से सिर्फ 12 लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट
By Sanjay Sharma
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम
By VINAY VERMA
मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत
By Jageshwar Prasad
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
By Ashish Bhardwaj
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
By Jageshwar Prasad