नगर निगम का बाबू पेंशन के बदले ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

Ravi Singh | Nov 05, 2024, 21:34 IST
Share
Bhopal Municipal Corporation
Bhopal Municipal Corporation

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम में कार्यरत एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई थी। पेंशन उसकी पत्नी के नाम ट्रांसफर होनी थी। पेंशन विभाग में पदस्थ क्लर्क बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं था।

भोपाल नगर निगम में कार्यरत एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई थी। पेंशन उसकी पत्नी के नाम ट्रांसफर होनी थी। इसे लेकर महिला का बेटा मुकेश डंके लगातार निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहा था। इस बीच पेंशन विभाग में पदस्थ एक क्लर्क बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से शिकायत की। मामला सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ लिया।

दरअसल, शिकायतकर्ता मुकेश डंके ने भोपाल लोकायुक्त से शिकायत की थी। उसने बताया था कि पिछले महीने उसके पिता का निधन हो गया था। उसके पिता की पेंशन उसकी मां के नाम पर ट्रांसफर होनी थी। इसके लिए वह भोपाल नगर निगम स्थित पेंशन कार्यालय पहुंचा था। पेंशन कार्यालय में पदस्थ बाबू दौलत कुमार ने इसके लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

तंग आकर की शिकायत

बाबू से तंग आकर पीड़िता ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच की। जांच में यह मामला पूरी तरह सत्य पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे ट्रैप करने के लिए टीम गठित की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

संबल योजना के 2 लाख रुपए के लिए ग्राम सचिव ने रखी बच्चा गिराने की शर्त

रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे सीबीआई इंस्पेक्टर को मिली जमानत

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

अपनी योजना के मुताबिक लोकायुक्त टीम माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंची। वहां पर शिकायतकर्ता ने काम के बदले बाबू दौलत कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत दी। इस दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप के बाद आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं लोकायुक्त के ट्रैप में फंसे बाबू की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा सकती है। कथित तौर पर निगम कार्यालय में चर्चा है कि वह बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता था। इस कार्रवाई के बाद भोपाल नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मप्र लोकायुक्त प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज