जीवित महिला को BMC ने किया मृत घोषित, तो ये क्या बोल गए मंत्री जी

Raj Singh | Oct 20, 2024, 15:26 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नगर निगम ने एक जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके चलते वृद्ध महिला की पेंशन बंद हो गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नगर निगम के अधिकारियों ने कागजों में मृत घोषित कर दिया। महिला दर-दर भटकती रही और कहती रही कि वह जिंदा है और उसे पेंशन दे दी जाए लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

दरअसल, ये पूरा मामला राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र का है। जहां एक वृद्ध महिला को भोपाल नगर निगम ने मृत घोषित कर दिया। जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विधानसभा क्षेत्र के विधायक से गुहार लगाई। विधायक विश्वास सारंग से दो बार गुहार लगाने के बाद भी महिला को न्याय नहीं मिला तो उसने एक बार फिर विधायक से गुहार लगाई। तो इस बार माननीय ने अधिकारियों को कॉल लगाकर खूब लताड़ लगाई।

महिला की पेंशन बंद

विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला ललिता बाई पहुंची थीं। बुजुर्ग महिला पहले भी दो बार मंत्री के पास शिकायत लेकर आई थी। मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों बार अधिकारियों से महिला का नाम मृत व्यक्ति की सूची से हटाने के लिए कहा था, लेकिन उनकी भी बात अधिकारियों ने नहीं मानी। मृत घोषित करने की वजह से महिला की पेंशन भी बंद हो गई है।

कांग्रेस बोली- राशन दुकान वाले बना रहे बीजेपी के सदस्य, वीडी शर्मा का पलटवार

मंत्री ने लगाई फटकार

इस मामले को लेकर मोहन सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल नगर निगम अधिकारियों को फोन लगाकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस महिला को मृत घोषित किया गया है, वह तीन बार मेरे पास आ चुकी है। उसका भौतिक सत्यापन भी हो चुका है, फिर भी उसे जीवित क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है। यहां तक ​​कि उसकी पेंशन भी बंद कर दी गई है। ऐसे में क्या होगा? बहरहाल, देखना यह है कि मंत्री की फटकार से अधिकारी लाइन पर आते हैं या फिर पिछली बार जैसा नतीजा होगा।

मध्य प्रदेश : मदरसों में धार्मिक शिक्षा को लेकर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर पलटवार

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल नगर निगम
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • वृद्धा पेंशन योजना
  • BMC
  • वृद्धा पेंशन
  • विश्वास सारंग
  • नरेला विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच