मंत्री के बंगले पर प्रकृति का अजूबा...नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल

Aparajita Priyadarshini | May 26, 2024, 10:52 IST
Share
neem
neem

भोपाल में एक पेड़ आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। नीम का यह पेड़ है तो करीब 20 से 25 साल पुराना, लेकिन इन दिनों आम दे रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद हर तरफ इस पेड़ की चर्चाएं हो रही हैं...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पेड़ आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह पेड़ तब सुर्खियों में आया, जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर इस पेड़ का फोटो और वीडियो शेयर किया। यहां पर एक नीम का पेड़ है, लेकिन उसमें फल आम के लगते हैं ( viral news mango in neem tree )। शनिवार को जब इस पेड़ पर मंत्री की नजर पड़ी तो वह भी अचंभित हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद हर तरफ इस पेड़ की चर्चाएं होने लगीं।

क्या ऐसा संभव है...

हां ये ग्राफ्टिंग ( grafting ) से संभव है। ग्राफ्टिंग में एक पौधे के फूलने या फलने के गुणों को दूसरे पौधे की जड़ों के साथ मिलाया जाता है। ग्राफ्टिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें दो अलग-अलग पौधों के हिस्सों को काटकर, जोड़कर और जमीन में जड़ लगाकर अभ्यास किया जाता है। कुछ दिनों के बाद, ग्राफ्ट के ऊतक (Cells) जड़ वाले पौधे के ऊतकों के साथ मिलकर समय के साथ एक ही पौधे के रूप में विकसित होते हैं। यहाँ, इस बागवानी तकनीक में, पौधों के विभिन्न भागों का उपयोग नए पौधे बनाने के लिए किया जाता है।

ये भी देखें...

अगले जनम का ये क्या वादा कर गए पायलट

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि नीम के पेड़ में आम का पेड़ उग आया होगा। कई बार बड़े पेड़ों में आम की गुठली गिर जाती है तो पौधे उग आते हैं और बड़े होकर वे फल भी देने लगते हैं।

ये भी पढ़ें...

300 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं, सहकारिता आयुक्त के आदेश को भी किया दरकिनार

मंत्री का बंगला काफी पुराना है

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ करीब 20 से 25 साल पुराना है। प्रहलाद पटेल को यह बंगला इसी साल आवंटित हुआ है। इससे पहले यहां पर ओमप्रकाश सकलेचा रहते थे। वे शिवराज सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री थे। मुख्यमंत्री आवास के बाद यह राजधानी के सभी बंगलों में सबसे बड़ा है। इस बंगले में कभी मुख्यमंत्री कार्यालय हुआ करता था। जब पीसी सेठी मुख्यमंत्री थे तो वे यहीं रहते थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री शिवभानु सिंह सोलंकी और सुभाष यादव का भी आवास था। उसके बाद यह बंगला लंबे समय तक खाली रहा। 2018 में मप्र में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवंटित किया गया था। हालांकि वे यहां शिफ्ट नहीं हुए थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • ओमप्रकाश सकलेचा
  • नीम के पेड़ पर लटक रहे आम
  • grafting
  • पमुख्यमंत्री शिवभानु सिंह सोलंकी
  • ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल
  • viral news mango in neem tree
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं