भोपाल में पान मसाला कंपनी पर आयकर की रेड, टैक्स चोरी की जांच जारी
Manish Kumar | Published:
Photograph: (the sootr)
भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक बड़े पान मसाला उत्पादक कायपान पान प्रोडक्ट्स लिमिटेड (KAIPAN Pan Products Limited) पर छापा मारा है।
BHOPAL. भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक बड़े पान मसाला उत्पादक कायपान पान प्रोडक्ट्स लिमिटेड (KAIPAN Pan Products Limited) पर छापा मारा है। यह कंपनी राजश्री गुटखा और अन्य पान मसाले तैयार करने के लिए जानी जाती है। आयकर विभाग की टीम गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस फैक्ट्री के खिलाफ आय छिपाने और बिलों में गड़बड़ी की जांच कर रही है।
इस फैक्ट्री पर 5 साल पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन (Food Safety Administration) की टीम ने मिलावटी राजश्री गुटखा और अन्य प्रतिबंधित उत्पाद तैयार करने के मामले में छापा मारा था। तब कंपनी के संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी गड़बड़ियां जारी रहीं।
यह खबर भी पढ़ें... सावधान: अब आपके फेसबुक और ई-मेल पर रहेगी इनकम टैक्स अफसरों की नजर
✅ भोपाल में इनकम टैक्स का सर्वे: आयकर विभाग ने कायपान पान प्रोडक्ट्स लिमिटेड (KAIPAN Pan Products Limited) पर सर्वे शुरू किया। कंपनी पर आयकर चोरी का आरोप।
✅ राजश्री गुटखा फैक्ट्री की जांच: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित इस फैक्ट्री में बिलों में गड़बड़ी कर आय छिपाने का मामला सामने आया।
✅ पहले भी हो चुकी जांच: पांच साल पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इस फैक्ट्री पर मिलावटी गुटखा बनाने का मामला पकड़ा था।
यह खबर भी पढ़ें... नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में पेश, जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
भोपाल में चूना भट्टी इलाके में स्थित अल्फा कम्युनिकेशंस और परफेक्ट सॉल्यूशंस नामक कंपनियों पर भी आयकर विभाग की जांच जारी है। इन कंपनियों के मालिक सौरभ अग्रवाल के बारे में कहा जा रहा है कि वह पूर्व मुख्य सचिव और कई बड़े आईएएस अधिकारियों व राजनेताओं के करीबी हैं। सूत्रों के अनुसार, सौरभ अग्रवाल के व्यवसाय में बड़ी संख्या में नेताओं और अफसरों के निवेश की जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें... इनकम टैक्स कैलकुलेटर : बजट के बाद कितना टैक्स बचेगा? बताएगा यह टूल
KAIPAN पान मसाला फैक्ट्री पर इसलिए हुई छापेमारी
- फैक्ट्री बिलों में हेराफेरी कर टैक्स चोरी कर रही थी।
- कंपनी की आयकर रिटर्न (Income Tax Return - ITR) में विसंगतियां पाई गईं।
- फर्जी लेन-देन और हेराफेरी के संकेत मिले।
- पहले भी यह फैक्ट्री मिलावटी गुटखा और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों के मामले में जांच के दायरे में आ चुकी है।
5 साल पहले भी हुई थी जांच
यह खबर भी पढ़ें... सावधान: अब आपके फेसबुक और ई-मेल पर रहेगी इनकम टैक्स अफसरों की नजर
3 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला :
✅ राजश्री गुटखा फैक्ट्री की जांच: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित इस फैक्ट्री में बिलों में गड़बड़ी कर आय छिपाने का मामला सामने आया।
✅ पहले भी हो चुकी जांच: पांच साल पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इस फैक्ट्री पर मिलावटी गुटखा बनाने का मामला पकड़ा था।
यह खबर भी पढ़ें... नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में पेश, जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग का सर्वे जारी
यह खबर भी पढ़ें... इनकम टैक्स कैलकुलेटर : बजट के बाद कितना टैक्स बचेगा? बताएगा यह टूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari