पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं ?
Vikram Jain | Sept 24, 2024, 18:48 IST
Bhopal Pandit Dhirendra Krishna Shastri Demand Sanatan Hindu Board
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश है। इस मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर सनातन हिंदू बोर्ड बनाने की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार समेत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है।
BHOPAL : तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की घटना से पूरे देश में गुस्सा फैल गया है। प्रसाद में मिलावट को लेकर संत समाज और भक्तों में भारी आक्रोश है। अब इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वक्फ बोर्ड हो सकता है, तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं हो सकता है। उन्होंने सनातन हिंदू बोर्ड के गठन की मांग की है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में कहा कि सनातन धर्म के विरोधियों के खिलाफ आज आवाज नहीं उठाई गई तो आने वाले कल में आप सबके घरों में मछली का तेल परोसे जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिन हिंदुओं ने तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रसाद लिया है। वह 9 दिन का प्रायश्चित करें ताकि शुद्धिकरण की प्रक्रिया हो सके।
बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर अपने घर में चर्बी और मछली तेल पहुंचने से बचाना है, तो आपको रील और वीडियो बनाने से बाहर आना पड़ेगा। जब तक हम घर से बाहर निकलकर सनातन के खिलाफ चलाए जा रहे षड्यंत्र और प्रपंच का डंटकर मुकाबला नहीं करेंगे, तब तक हम धर्म के विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार होते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि देश आज धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ रहा है। हम सबको एकजुट होना पड़ेगा और इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हिंदुओं के खिलाफ एक संयोजित षड्यंत्र चल रहा है। सनातन धर्म विरोधी ताकत लोगों का धर्म भ्रष्ट करने में लगे हैं, लेकिन ऐसी ताकतों को हम सब मिलकर कामयाब नहीं होने देंगे।
इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा करने पर सीएम मोहन यादव की सराहना की है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत सरकार से निवेदन है कि अगर वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं बन सकता है। हम हिंदू बोर्ड की मांग करते हैं।
धर्म विरोधियों पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर अपने घर में चर्बी और मछली तेल पहुंचने से बचाना है, तो आपको रील और वीडियो बनाने से बाहर आना पड़ेगा। जब तक हम घर से बाहर निकलकर सनातन के खिलाफ चलाए जा रहे षड्यंत्र और प्रपंच का डंटकर मुकाबला नहीं करेंगे, तब तक हम धर्म के विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार होते रहेंगे।
धर्म विरोधियों को देना होगा मुंहतोड़ जवाब
सनातन हिंदू बोर्ड के गठन की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari