भोपाल में पटवारियों का रसूख 24 घंटे में पलटा तबादला आदेश
Anjali Dwivedi | Jun 19, 2026, 12:46 IST
anjali
भोपाल में 15 जून को 46 पटवारियों का तबादला हुआ। अगले ही दिन रात को संशोधित आदेश में 24 नाम हटा दिए गए। अब प्रशासन पर सिफारिश और राजनीतिक दबाव के आरोप लग रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- भोपाल कलेक्टर कार्यालय ने 15 जून को 46 पटवारियों का तबादला किया।
- अगले ही दिन रात को संशोधित सूची आई जिसमें 24 नाम हटा दिए गए।
- राहत पाने वाले अधिकांश पटवारी हुजूर और कोलार तहसील के थे।
- कुछ ऐसे पटवारियों को भी राहत मिली जो मीडिया स्टिंग में सामने आ चुके थे।
- प्रशासनिक गलियारों में सिफारिश और राजनीतिक दखल की चर्चा तेज है।
भोपाल पटवारी तबादला विवाद क्या है?
Bhopal Patwari Transfer
24 घंटे में क्या बदला?
रात को जो संशोधित सूची आई, उसमें केवल 30 नाम बचे, बाकी 24 पटवारियों को प्रभावी रूप से राहत मिल गई। सूत्रों के मुताबिक प्रभावशाली सिफारिशों और राजनीतिक संपर्कों के जरिए यह बदलाव हुआ है।
तबादले वाले 25 पटवारियों की पूरी सूची
| पटवारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | ट्रांसफर हुआ था | कब से पदस्थ |
| सदाशिव गौंड | हुजूर | बैरसिया | 2015 |
| किशोर सिंह दांगी | इमलिया, हुजूर | कोलार | 2015 |
| नरेन्द्र रैकवार | मुगालिया छाप, हुजूर | बैरसिया | 2015 |
| केवल सिंह कीर | खजूरी राताताल, हुजूर | कोलार | 2015, 2023 |
| रेनु पटेल | हुजूर | बैरसिया | 2016 |
| बुजकिशोर नागर | हुजूर | कोलार | 2016 |
| शाइमा खान | कुराना | बैरसिया | 2017 |
| रजनी सिंह राजपूत | ग्राम नादनी, हुजूर | बैरसिया | 2017 |
| दीप्ती सावले | हुजूर | बैरसिया | मई 2018 |
| प्रियंका अग्रवाल | निपनिया जाट, हुजूर | बैरसिया | 2018 |
| ज्योति जोशी | बड़झिरी, हुजूर | बैरसिया | 2018 |
| अभिप्रज्ञा चौहान | जमुनिया कला, हुजूर | बैरसिया | 2019 |
| अजय सिंह बघेल | हुजूर | बैरसिया | 2019 |
| अभिषेक शर्मा | हल्का रापड़िया, हुजूर | हुजूर | 2019 |
| मुकुल सराठे | समरधा, कोलार | हुजूर | 2019 |
| दीक्षा शर्मा | छान, कोलार | बैरसिया | 2019 |
| संदीप शर्मा | सेमरी कलां, कोलार | बैरसिया | 2019 |
| प्रियंका सिंह | हुजूर | कोलार | 2020 |
| सौरभ सोलंकी | हुजूर | कोलार | 2020 |
| प्रदीप कुमार पटेल | कोलूखेड़ी, हुजूर | कोलार | 2020 |
| पूजा ठाकुर | हुजूर | बैरसिया | 2021 |
| प्रियंका दुबे | पिपलिया जाहिरपीर, हुजूर | बैरसिया | 2021 |
| निधि नेमा | पुरा छिंदवाड़ा, हुजूर | बैरसिया | 2021 |
| भंवर सोलंकी | रातीबड़, हुजूर | बैरसिया | 2022 |
| ओमप्रकाश मालवीय | बैरसिया | कोलार | उपलब्ध नहीं |
स्टिंग वाले पटवारी भी बचे
नियम क्या कहता है?
राहत पाने वाले कई पटवारी 2015 से 2022 के बीच लगातार एक ही क्षेत्र में तैनात रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अंतिम सूची से बाहर करना नियमों की अनदेखी माना जा रहा है।
तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल
इससे प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। दोनों आदेश अब एक साथ प्रभावी दिख रहे हैं, जिससे यह साफ नहीं है कि किस पटवारी का ट्रांसफर वैध है और किसका नहीं।
सामान्य प्रशासन विभाग तक पहुंच सकता है मामला
आम नागरिक जब यह देखता है कि सिफारिश और पहुंच के आधार पर आदेश बदलते हैं, तो प्रशासन में उसका भरोसा कमजोर होता है। अभी यह देखना बाकी है कि कलेक्टर कार्यालय इस विवाद पर क्या सफाई देता है और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है।
FAQ
- भोपाल पटवारी तबादला विवाद क्या है?
भोपाल कलेक्टर कार्यालय ने 15 जून 2026 को 46 पटवारियों का तबादला किया था। अगले दिन रात को संशोधित सूची जारी हुई जिसमें 24 नाम हटा दिए गए। सिफारिश और राजनीतिक दबाव के आरोप लग रहे हैं। - कितने पटवारियों को 24 घंटे में राहत मिली?
46 में से 24 पटवारियों के नाम संशोधित आदेश से हटा दिए गए। इनमें से कुछ पटवारी 2015 से 2022 के बीच लगातार एक ही तहसील में तैनात रहे हैं। कुछ के नाम मीडिया स्टिंग ऑपरेशन से भी जोड़े जाते हैं।
मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मध्यप्रदेश में आज से शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन
एमपी में 16 दिनों में 17 हजार तबादले, एक दिन में ढाई हजार से ज्यादा फेरबदल
80 साल पूरे होने के बाद ही मिलेगी अतिरिक्त पेंशन, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari