मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?
Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 10:02 IST
मोहन यादव का मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव का आधा कार्यकाल पूरा हो गया। सीएम ने एक इंटरव्यू में मंत्रिमंडल फेरबदल, यूसीसी, जीआईएस, मेट्रोपॉलिटन प्लान और किसानों से जुड़े सवालों पर खुलकर जवाब दिए। साथ ही युवाओं को मंत्रिमंडल में ज्यादा मौका मिलने के संकेत भी दिए।
युवाओं को मिलेगी जगह
सीएम ने कहा कि इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा।
मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिव्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को फेल नहीं मानता है।
वहीं सीएम ने यह जरूर माना कि सरकार और संगठन दोनों ने सभी मंत्रियों के काम की बारीकी से समीक्षा की है।
सीएम ने बताया कि इस समीक्षा प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इनपुट भी शामिल होते हैं। साथ ही भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का फीडबैक भी अहम भूमिका निभाता है। जब उनसे पूछा गया कि अगले विस्तार में युवाओं की संख्या बढ़ेगी, तो उन्होंने इसकी संभावना जताई।
साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि अनुभवी नेताओं को भी जगह मिलती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार का उदाहरण दिया, जहां राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री) और जीतन राम मांझी जैसे वरिष्ठ नेता आज भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
07_07_2024-mohan_yadav_23754317-748235
जीआईएस की तैयारी जोरों पर
सीएम ने बताया कि इसके चलते सरकार की जिम्मेदारी और लोगों की अपेक्षाएं दोनों बढ़ गई हैं। उन्होंने आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों का जिक्र किया। साथ ही हेल्थ, टूरिज्म और एजुकेशन सेक्टर में भी निवेश की उम्मीद जताई।
03638829-8b8
यूसीसी पर साफ हुई स्थिति
सीएम ने बताया कि इसका मकसद प्रदेश की परिस्थितियों के अनुसार सही कानून बनाना है। लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चों के संपत्ति अधिकार पर भी उन्होंने स्पष्ट राय रखी।
सीएम का कहना था कि किसी भी बच्चे की कोई गलती नहीं होती है। इसलिए जन्म के साथ ही हर बच्चे के अधिकार सुरक्षित होने चाहिए। उन्होंने इसे सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी बताया।
035e0ed9-991
भोजशाला का होगा विकास
6a100ff9c03da-bhojshala-kamal-maula-mosque-archaeological-survey-of-india-asi-madhya-pradesh-high-court-hc-decisio-153319640-16x9-466098
मेट्रोपॉलिटन प्लान पर जोर
सीएम ने पुराने मास्टर प्लान की सोच को अब नाकाफी बताया है। उनका कहना था कि मालवा क्षेत्र अब बड़े परिवहन मार्गों का केंद्र बन चुका है। इसलिए सिर्फ शहरों के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सौ साल की योजना जरूरी है।
सीएम मोहन यादव ने इसके लिए दिल्ली-एनसीआर का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब नगर निगम स्तर के बजाय भोपाल और इंदौर का साझा मेट्रोपॉलिटन मास्टर प्लान लाया जाएगा।
mpmetro_24072024155716_2407f_1721816836_1107-419681
परीक्षा सुरक्षा और किसानों की बात
सीएम ने बताया कि इसके समाधान के लिए महू स्थित सेना मुख्यालय के साथ एक एमओयू किया गया है। एक रिसर्च सेंटर भी बनाया जा रहा है। यहां साइबर अपराध रोकने की नई तकनीक विकसित होगी।
ओबीसी आरक्षण से जुड़े सवाल पर सीएम ने जातिगत जनगणना का जिक्र किया। उनका कहना था कि जनगणना के आंकड़े आने के बाद आरक्षण से जुड़े कई सवालों के साफ जवाब मिल सकेंगे। गेहूं खरीदी को लेकर भी सीएम ने अहम जानकारी दी।
सीएम ने बताया कि इस बार छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी गई। इससे लगभग 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं छोटे किसानों से खरीदा गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस व्यवस्था से किसानों को जल्दी भुगतान मिला। परिवहन का खर्च भी कम हुआ। नतीजे अच्छे रहने पर अगले साल भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।
3575_Exam-772198
FAQ
- मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल कब होगा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी संगठन से चर्चा के बाद लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए हैं कि फेरबदल जल्द हो सकता है। इसमें युवा चेहरों को ज्यादा मौका मिलने की संभावना है, हालांकि अनुभवी नेताओं को भी जगह मिलेगी। - यूसीसी आदिवासी समुदायों पर लागू होगा या नहीं?
सीएम मोहन यादव के मुताबिक आदिवासी, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु समुदायों को यूसीसी (Uniform Civil Code) के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव है। इन समुदायों की अपनी पारंपरिक विवाह और पारिवारिक व्यवस्थाएं हैं, जिन्हें ध्यान में रखा जाएगा। - मध्यप्रदेश में इस बार गेहूं खरीद में किसानों को क्या फायदा मिला?
इस बार छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर गेहूं खरीदा गया। इससे उन्हें जल्दी नंबर मिला और जल्दी भुगतान हुआ। करीब 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं छोटे किसानों से खरीदा गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में 16 दिनों में 17 हजार तबादले, एक दिन में ढाई हजार से ज्यादा फेरबदल
80 साल पूरे होने के बाद ही मिलेगी अतिरिक्त पेंशन, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण
उज्जैन-इंदौर मेट्रो रीजन को मिली मंजूरी, मालवा के विकास की बढ़ेगी रफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA