चोरों ने गहने-नकदी नहीं बल्कि, 35 कबूतर चुराए, पुलिस तलाश में जुटी

Sandeep Kumar | Jan 06, 2025, 17:39 IST
bhopal-pigeon-theft
अक्सर हम सुनते हैं कि चोर सोने, चांदी या कीमती सामान चुराते हैं, लेकिन भोपाल में चोरों ने 35 कबूतर चुराए। ये कबूतर पिंजरे में बंद थे और चोरों ने दो मंजिल मकान की छत से इस चोरी को अंजाम दिया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। अक्सर हम सुनते हैं कि चोर सोने, चांदी या कीमती सामान चुराते हैं, लेकिन भोपाल में चोरों ने 35 कबूतर चुराए। ये कबूतर पिंजरे में बंद थे और चोरों ने दो मंजिल मकान की छत से इस चोरी को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और चोर की तलाश जारी है।



बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने धमका कर वसूले 73 हजार, ऐसे धरा गई टीम



कबूतर चोरी का अनोखा मामला

महेंद्र गोयनका से देर रात तक IT ने की पूछताछ, राजेश शर्मा की प्रॉपर्टी अटैच



कबूतर की खोज में जुटी पुलिस

चोरी की जानकारी मिलने के बाद कबूतर मालिक जुनैद ने तुरंत भोपाल के पक्षी बाजार का दौरा किया, लेकिन वहां भी उसके कबूतर नहीं मिले। जुनैद ने बताया कि उसमें एक कबूतर ऐसा भी था, जिसने उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान प्राप्त किया था। यह घटना पुलिस तक पहुंची और अब पुलिस कबूतर चोर की तलाश कर रही है।



साल 2025 की पहली एकादशी 10 जनवरी को, नहीं करें ये काम वरना...



कबूतरों का शौक रखने वाले जुनैद का दुख

22 वर्षीय जुनैद मोहम्मद कुरैशी बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और उसे बचपन से ही कबूतर पालने का शौक है। उसने अपने दो मंजिला घर की छत पर कबूतरों के लिए अलग-अलग पिंजरे बनाए थे। सर्दियों की रात में वह रात 2:30 बजे कबूतरों को देखने गया था और वीडियो बना कर फिर सो गया था। सुबह 7 बजे जब वह उठकर कबूतरों को देखने गया तो पाया कि 35 कबूतर गायब थे।



इमरजेंसी फिल्म में कंगना रनौत का इंदिरा गांधी अवतार, ट्रेलर रिलीज



पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने इस चोरी का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि इस चोरी में 33 सफेद और 2 काले कबूतर शामिल थे, जो जुनैद के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चोरों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।









Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • चोरी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • 35 कबूतर चोरी
  • bhopal pigeon theft