बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने धमका कर वसूले 73 हजार, ऐसे धरा गई टीम
Sanjay Gupta | Jan 04, 2025, 20:21 IST
अवैध वसूली मामले में इंजीनियर सस्पेंड Photograph: (Indore)
इंदौर में बिजली चोरी पकड़ने वाली विजिलेंस टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिजली चोरी की जांच के नाम पर टीम ने होटल मालिक से अवैध वसूली की। मामले में विजिलेंस टीम के इंजीनियर विकास सिंह को सस्पेंड किया गया है। जानें पूरा मामला
INDORE. बिजली कंपनी की बिजली चोरी पकड़ने वाली विजिलेंस टीम ही वसूली के आरोपों में कठघरे में आ गई। इस मामले में इंजीनियर सस्पेंड हुआ है और बाकी टीम के चार अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। मामला चोरी का केस बनाने के नाम पर धमकाने का है। जिसमें 73 हजार रुपए टीम ले चुकी थी और फिर ड्राइवर को दो हजार रुपए लेने और भेजा था, जिसमें धरा गए।
विजयनगर थाने के पास स्थित होटल ए फाइव पर बिजली चोरी का केस बनाने के नाम पर विजिलेंस टीम के इंजीनियर विकास सिंह, मास्टरकर्मी लाइनमैन जुनैद, अंकित और मोहन अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। होटल मालिक अजय राठौर से मौके पर दबाव बनाकर 73 हजार रुपए लेकर टीम चली गई। बाद में होटल मालिक को शंका हुई, क्योंकि बिल नियमित भरा जा रहा था।
विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव
होटल मालिक से पहले टीम ने 1.5 लाख मांगे थे, लेकिन फिर डील 75 हजार में हुई इसमें से गुरूवार को 73 हजार रुपए की राशि दे दी। लेकिन उन्हें शंका हुई क्योंकि होटल का बिल नियमित भरा जा रहा था। इस पर उन्होंने बिजली का बिल सत्यसांई जोन के सहायक इंजीनियर को भेजा और चेक कराया तो पता चला कि कोई सर्चिंग टीम नहीं गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि विजिलेंस टीम ही आई थी, लेकिन चोरी का केस बनाने की जगह धमकाया और वसूली कर चली गई। शुक्रवार को विजिलेंस विंग की सरकारी गाड़ी लेकर ड्राइवर मोहन दो हजार रुपए लेने पहुंचा। होटल मालिक पहले ही इस मामले में पुलिस को शिकायत कर चुका था। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर ड्राइवर को मौके से पकड़ा है।
AIMP का उद्योगपतियों का सम्मान आयोजन आज, उद्योगमंत्री होंगे शामिल
पश्चिम विद्धुत वितरण कंपनी विजिलेंस विभाग की टीम के कर्मचारी को अवैध वसूली में पकड़ने की खबर के बाद मंडल में हड़कंप मच गया है। इंजीनियर विकास सिंह को निलंबित किया गया। मोहम्मद जुनैद रंगज़ेद को दोषी पाने पर कंपनी के कार्य से हटाया गया है। अन्य को बर्खास्त करने के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारी कामेश श्रीवास्तव ने पत्र लिखा है।
SC ने माना लहसुन मसाला नहीं सब्जी है, इसलिए सरकारी नीलामी जरूरी नहीं
जबलपुर में बिक रहा चायनीज लहसुन की शक्ल में जहर, नकली लहसुन किया जब्त
यह है मामला
विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव
फिर इस तरह दो हजार में पकड़ाया
AIMP का उद्योगपतियों का सम्मान आयोजन आज, उद्योगमंत्री होंगे शामिल
बिजली कंपनी में मचा हड़कंप
SC ने माना लहसुन मसाला नहीं सब्जी है, इसलिए सरकारी नीलामी जरूरी नहीं
जबलपुर में बिक रहा चायनीज लहसुन की शक्ल में जहर, नकली लहसुन किया जब्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari