फिर दिखा MP पुलिस का मानवीय चेहरा, ACP ने CPR देकर बचाई व्यक्ति की जान
Raj Singh | Oct 13, 2024, 14:08 IST
the sootr
पुलिस को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होती है। उनका मानना होता है कि अगर कोई पुलिसवाला है तो वह भ्रष्ट होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक व्यक्ति की जान बचाते नजर आ रहे हैं।
पुलिस को लेकर अक्सर लोगों में गलत धारणा बनी रहती है। जनता पुलिस को रिश्वतखोर, कामचोर, परेशान करने वाला जैसे कई शब्दों से बुलाती है। लोगों का मानना है कि अगर कोई पुलिसवाला है तो वो किसी भी काम के पैसे जरूर लेगा। हालांकि, हमने कई मौकों पर पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखा है, जो खूब सुर्खियां बटोरता है। अब कुछ ऐसा ही पुलिस की इंसानियत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी एक शख्स को सीपीआर देने की कोशिश कर रहा है। पुलिस की मदद से वो शख्स खड़ा हो जाता है। अब पुलिसकर्मी की खूब तारीफ हो रही है। तो चलिए बताते हैं पूरा मामला...
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां पुलिस एक शख्स के लिए मसीहा बनकर पहुंची। दरअसल, रावण दहन देखने गए एक शख्स को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। तभी वहां मौजूद ACPने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। यह पूरी घटना भोपाल के छोला दशहरा मैदान की है।
शनिवार रात को भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रावण दहन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। यह सब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
ये भी खबर पढ़िए... चाकरी के खिलाफ एमपी पुलिस के 270 सिपाही-हवलदारों ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार
शख्स को जमीन पर गिरता देख लोग उसे उठाने की कोशिश करने लगे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात ACPअजय तिवारी ने तुरंत शख्स को सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिसकर्मी के CPR देते ही वह कुछ देर में उठ खड़ा हुआ। इस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिसकर्मी के इस काम की हर तरह तारीफ हो रही है।
कहां का है मामला?
शनिवार रात को भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रावण दहन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। यह सब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
ये भी खबर पढ़िए... चाकरी के खिलाफ एमपी पुलिस के 270 सिपाही-हवलदारों ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार
पुलिस की जमकर हो रही तारीफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari