भोपाल में 20% तक बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के रेट्स, इन इलाकों में भारी डिमांड

Aman Vaishnav | Published:
Share
bhopal property rates increase 15-20 percent
bhopal property rates increase 15-20 percent

भोपाल में प्रॉपर्टी के रेट्स में बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। इसके लिए पंजीयन विभाग ने ज्यादा रजिस्ट्री वाले इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया है। उप जिला मूल्यांकन समिति जल्द ही इसके लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करेगी।

प्रॉपर्टी रेट्स में बढ़ोतरी की संभावना

भोपाल में प्रॉपर्टी रेट्स में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि जिलेभर के कई इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।

पंजीयन विभाग ने इसके लिए उन इलाकों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग से मांगा है, जहां प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां ज्यादा दामों पर हुई हैं। इन इलाकों में हुए विकास काम और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को देखकर नए रेट तय किए जाएंगे।

d4eaf7e0-481
d4eaf7e0-481


उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक

बताया जा रहा है कि उप जिला मूल्यांकन कमेटी की बैठक मंगलवार, 27 जनवरी को होनी थी, लेकिन किसी कारण से ये मीटिंग नहीं हो पाई। जल्द ही बैठक बुलाकर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर जिला मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। इस तरह, जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन के लिए तैयारियां तेजी से हो रही हैं। नई गाइडलाइन को लेकर रजिस्ट्रेशन और राजस्व विभाग के अफसरों का सर्वे भी जारी है।

52382ee9-5a9
52382ee9-5a9


भोपाल में बढ़ी प्रॉपर्टी की खरीदारी

भोपाल जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री काफी तेज हो गई है। इस वजह से इन इलाकों का रिकॉर्ड पटवारियों से तैयार करवाकर मांगा गया है, ताकि पता चल सके कि यहां कितनी रजिस्ट्रियां डिसाइड रेट से ज्यादा कीमत पर हुई हैं। इसके लिए हुजूर, कोलार और बैरसिया तहसील के एसडीएम और तहसीलदार पटवारियों से सर्वे करवा रहे हैं और जानकारी एकत्र की जा रही है।

c62231bf-c65
c62231bf-c65


इन इलाकों में खूब बिक रही प्रापर्टी

  • भोपाल के कई इलाकों जैसे कटारा हिल्स, अवधपुरी, खजूरी कलां, 11 मील, सहारा एस्टेट, सलैया, मिसरोद, समरधा, कोलार, नर्मदापुरम रोड, रातीबड़, नीलबड़, मुगालिया छाप, ईंटखेड़ी छाप, फंदा, खजूरी सड़क, भैंसाखेड़ी, कोलूखेड़ी, परवलिया सड़क, चंदूखेड़ी, गांधीनगर, जेल रोड, अयोध्या बायपास, आनंद नगर, बिलखिरिया, रायसेन रोड, कान्हासैया, ओंकारा सेवनियां, सूखी सेवनियां, भोपाल बायपास, जगदीशपुर, ईंटखेड़ी, लांबाखेड़ा, करोंद, पलाशी, मुबारकपुर, डोबरा, परेवाखेड़ा, अचारपुरा, पुरामनभावन, देवलखेड़ी, गोलखेड़ी, श्यामपुर में लोग प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं।
  • ये इलाका अब नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में फैल चुका है।
4c6894e1-a94
4c6894e1-a94


राजस्व विभाग से मांगी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कुछ ही दिनों में प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। इस प्रस्ताव को उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। जिन जगहों पर तय कीमत से ज्यादा पर रजिस्ट्रियां हुई हैं, वहां प्रॉपर्टी रेट में 15 से 20% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

ccce926e-809
ccce926e-809


ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन, अब AI तय करेगा प्रॉपर्टी के दाम, 3 हजार लोकेशन पर होगा एनालिसिस

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • पंजीयन विभाग
  • जिला मूल्यांकन कमेटी
  • प्रॉपर्टी
  • राजस्व विभाग
  • भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर