रचना टावर लूट कांड : भोपाल पुलिस ने खंगाले 380 सीसीटीवी फुटेज, क्राइम ब्रांच समेत 6 टीम कर रही जांच
Deeksha Nandini Mehra | Aug 09, 2024, 12:29 IST
Rachna Tower Robbery update
भोपाल पुलिस ने रचना टावर लूट कांड मामले में बीते 36 घंटे में 380 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की खंगाल ली है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों पर ईमान भी घोषत कर दिया है। पुलिस 6 टीम दोनों आरोपियों को खोजने में लगी हैं।
Bhopal Rachna Tower Robbery : भोपाल के रचना टावर लूट कांड मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ है। 12 लाख रुपए की लूट के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने 36 घंटे में 380 सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) के फुटेज की समीक्षा की है। आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। क्राइम ब्रांच और भोपाल जोन-2 पुलिस की 6 टीमें आरोपियों की खोज में लगी हैं।
बता दें कि भोपाल के रचना टावर ( Rachna Tower ) में, जहां विधायकों और सांसदों के फ्लैट हैं, बुधवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना घटी थी। शराब कंपनी के ऑफिस में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर को कट्टा दिखाकर 12 लाख रुपए का बैग लूट लिए थे।
पुलिस ने कॉलोनी के तीन गार्ड और फरियादी के तीन साथियों समेत लगभग 12 लोगों से पूछताछ की है। डीसीपी श्रृद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। घटना स्थल के आस-पास के होटलों और लॉज को भी सर्च किया गया, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। शराब कंपनी का ऑफिस जिस फ्लैट SR 108 में था, वह पूर्व विधायक संतोष साहू का है। केस के फरियादी मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल (Manager Shyam Sundar Jaiswal) के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
ये खबर पढ़िए ... रचना टावर में लाखों की लूट, शराब कंपनी के ऑफिस से बदमाशों ने उड़ाए पैसे
श्याम सुंदर ने कहा कि उन्होंने आरोपियों को पहले कभी नहीं देखा था और उनकी उम्र लगभग 25-30 साल के बीच थी। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और रुपये से भरे बैग को ले भागे।
पुलिस ने यह भी पाया कि दोनों बदमाश कॉलोनी के मेन गेट से दाखिल हुए और उसी रास्ते से बाहर गए। वे लगभग दो घंटे तक कॉलोनी में रहे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। घटना के समय कॉलोनी के मेन गेट पर तीन गार्ड तैनात थे, लेकिन रजिस्टर में आने-जाने वालों की एंट्री दर्ज नहीं की गई और कॉलोनी के सभी सीसीटीवी बंद थे।
ये खबर पढ़िए ... 21 की हो गई है आपकी बिटिया तो लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलेंगे 2 लाख, जानें क्या है सरकार की तैयारी
पुलिस ने ऐशबाग, अशोका गार्डन, एमपी नगर गोविंदपुरा (MP Nagar Govindpura) और आस-पास के इलाकों में रहने वाले बदमाशों से पूछताछ की है। आरोपी के फुटेज स्थानीय मुखबिरों को दिए गए हैं, लेकिन अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हुलिया के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
गोविंदपुरा पुलिस (Govindpura Police) ने बताया कि रचना टावर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर SR 108 में नामी शराब कंपनी का दफ्तर है। बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे दो लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता (Employee Virendra Gupta) के नाम से आवाज लगाई। मैनेजर श्याम सुंदर ने दरवाजा खोला और दोनों को ऑफिस में बैठा लिया।
ये खबर पढ़िए ... World Tribal Day : विश्व आदिवासी दिवस आज, जानिए कितना पुराना है इसका इतिहास और क्या है इस साल की थीम
बदमाशों ने पीने के लिए पानी मांगा, और जैसे ही श्याम सुंदर किचन की ओर बढ़े, बदमाशों ने कट्टा निकाला और उनकी पीठ पर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में रखे कैश के बारे में पूछा और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे श्याम सुंदर ने पैसे से भरे बैग को दिखा दिया, जिसे बदमाश लेकर भाग गए।
एसीपी दीपक नायक ने बताया कि घटना के समय फ्लैट में चार कर्मचारी थे, लेकिन तीन सो रहे थे। बदमाशों ने फ्लैट में 15 मिनट 23 सेकंड बिताए और सो रहे युवकों के दोनों रूम को लॉक कर दिया। वारदात के बाद मैनेजर ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
ये खबर पढ़िए ... देखें सीएम मोहन यादव के बेंगलुरु टूर की तस्वीरें
पूर्व बीजेपी विधायक अजीत सिंह (Former BJP MLA Ajit Singh) ने बताया कि रचना टावर में 228 फ्लैट्स हैं, जिनमें से कई फ्लैट्स ब्रोकर्स के माध्यम से किराए पर दिए गए हैं और कई में कमर्शियल उपयोग हो रहा है। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे दो दिन से बंद हैं। डीसीपी ने किराएदारों के वेरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं और यह जांचा जा रहा है कि लूट के फ्लैट के किराएदारों का वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं।
दो दिन पहले, शराब कंपनी के मैनेजर विजेंद्र गुप्ता (Manager Vijender Gupta) के साथ कॉलोनी के मेन गेट पर लूट की कोशिश हुई थी। हालांकि आरोपी बैग नहीं ले पाए थे तो पुलिस ने केस दर्ज किए बिना ही उन्हें लौटा दिया था।
रचना टावर में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और कई मंत्रियों के फ्लैट हैं, साथ ही पूर्व सीएम उमा भारती और कैलाश जोशी के भी फ्लैट हैं। शिवराज सरकार के मंत्री रामकिशोर कावरे, हरदीप सिंह डंग और कमलनाथ सरकार के मंत्री बाला बच्चन, लखन घनघोरिया के भी फ्लैट इस टावर में हैं। 80 फीसदी बुकिंग पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और उनके परिवार के नाम पर है।
बता दें कि भोपाल के रचना टावर ( Rachna Tower ) में, जहां विधायकों और सांसदों के फ्लैट हैं, बुधवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना घटी थी। शराब कंपनी के ऑफिस में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर को कट्टा दिखाकर 12 लाख रुपए का बैग लूट लिए थे।
आरोपियों का नहीं मिला ठोस सुराग
ये खबर पढ़िए ... रचना टावर में लाखों की लूट, शराब कंपनी के ऑफिस से बदमाशों ने उड़ाए पैसे
श्याम सुंदर ने कहा कि उन्होंने आरोपियों को पहले कभी नहीं देखा था और उनकी उम्र लगभग 25-30 साल के बीच थी। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और रुपये से भरे बैग को ले भागे।
पुलिस ने यह भी पाया कि दोनों बदमाश कॉलोनी के मेन गेट से दाखिल हुए और उसी रास्ते से बाहर गए। वे लगभग दो घंटे तक कॉलोनी में रहे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। घटना के समय कॉलोनी के मेन गेट पर तीन गार्ड तैनात थे, लेकिन रजिस्टर में आने-जाने वालों की एंट्री दर्ज नहीं की गई और कॉलोनी के सभी सीसीटीवी बंद थे।
ये खबर पढ़िए ... 21 की हो गई है आपकी बिटिया तो लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलेंगे 2 लाख, जानें क्या है सरकार की तैयारी
लोकल बदमाशों से पूछताछ
कर्मचारी के नाम पर खुलवाया दरवाजा
ये खबर पढ़िए ... World Tribal Day : विश्व आदिवासी दिवस आज, जानिए कितना पुराना है इसका इतिहास और क्या है इस साल की थीम
बदमाशों ने पानी मांगा और फिर कट्टा दिखाया
घटना के बाद गार्ड्स से पूछताछ
ये खबर पढ़िए ... देखें सीएम मोहन यादव के बेंगलुरु टूर की तस्वीरें
दो दिन से बंद हैं CCTV कैमरे
पिछले दो दिन में भी लूट की कोशिश
रचना टावर में मंत्री और पूर्व विधायकों के फ्लैट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari