भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ड्रॉप एंड गो सुविधा, प्लेटफार्म नंबर-1 पर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू
Vikram Jain | Published:
Bhopal railway station passengers Drop and go facility
रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी है। प्लेटफार्म-1 की ओर यात्रियों के लिए 10 मिनट की 'ड्राप एंड गो' सुविधा और इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से यात्रियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।
BHOPAL. भोपाल में रेल प्रशासन लगातार यात्री सुविधाओं को बढ़ा रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन (bhopal railway station) के प्लेटफार्म-एक की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 मिनट की ड्राप एंड गो (drop and go) सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग (Integrated Parking) शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होन से प्लेटफार्म क्रमांक एक की साइड आने वाले यात्रियों और परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है, जिससे गाड़ियां एक साइड से आएंगी और दूसरी साइड से जाएंगी। यह कदम स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए सुविधा तुरंत लागू किया गया है। इसमें 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी शामिल है। प्लेटफार्म क्रमांक एक के साइड बनी नई पार्किंग में लगभग 800 दोपहिया और 200 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता है। वर्तमान में पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है, इसे पुराने दरों पर ही चालू रखा गया है। इस एंट्री पर प्रतिदिन लगभग 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।
इस सुविधा के शुरू होने से ऑटो और टैक्सी की भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों द्वारा ऑटो और टैक्सी की भीड़ को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। अब यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा| बता दें कि इससे पहले प्लेटफार्म छह की ओर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू की जा चुकी थी और अब प्लेटफार्म एक के साइड भी यह सुविधा के शुरू होने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग सुविधा से युक्त हो गए हैं।
वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू
पार्किंग शुल्क में बदलाव नहीं
वाहनों की भीड़ से मिलेगी राहत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad