RTI कार्यकर्ता पर रेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग ने बदला बयान, भोपाल ट्रांसफर हुआ केस
Vikram Jain | Mar 04, 2025, 16:30 IST
सांकेतिक फोटो
भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में नाबालिग लकड़ी से रेप केस में नया खुलासा हुआ है। श्यामला हिल्स पुलिस ने दावा किया है कि लड़की ने आरोप किसी और के कहने पर लगाए हैं। मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट पर रेप का आरोप लगाया है।
भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले में श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने दावा किया है कि लड़की ने आरोप किसी और के कहने पर लगाए हैं। मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट पर रेप का आरोप लगाया है, इसके बाद लड़की ने बयान बदल लिया। नाबालिग से रेप भोपाल में हुआ और मामला मऊगंज में दर्ज कराया था। फिलहाल, मऊगंज थाना पुलिस ने मामला भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
मामले में आरटीआई कार्यकर्ता भगवान सिंह पर 15 साल की नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। अब मामले में आरोपी ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी भगवान सिंह ने अपने बचाव में दावा किया कि वह एक आरटीआई एक्टिविस्ट है और इस मामले में उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वीडियो जारी करते हुए कहा कि 'मैंने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल की धांधली से लेकर जयश्री गायत्री फूड्स की शिकायत की थी। जिसके कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे और उसे इस मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नाबालिग से कई बार रेप के मामले में BJP नेता हिरासत में, केंद्रीय मंत्री का रह चुका प्रतिनिधि
भगवान सिंह का यह भी कहना है कि घटना के समय वह ईडी ऑफिस में था और उसके बाद 7 नंबर स्टॉप पर था, जहां वह किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल नहीं था। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वीडियो में आरोपी भगवान सिंह ने आगे कहा कि बताया कि उसे पहले भी मारने के लिए साजिश की जाती रही है। मुझे फंसाने की साजिश समय-समय की जाती है। आरोपी ने आगे कहा कि मामले में जांच के लिए भोपाल पुलिस को एसआईटी बनाकर निष्पक्ष जांच कराना चाहिए जिससे सच सामने आ जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
मामले में भोपाल के डीसीपी जोन-2 रियाज इकबाल का कहना है कि कि फरियादी पक्ष 1 मार्च को मऊगंज थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। शिकायत के संदिग्ध लगने पर मऊगंज पुलिस ने फरियादी पक्ष को भोपाल भेज दिया। इसके बाद काउंसलरों की मौजूदगी में श्यामला हिल्स पुलिस ने नाबालिग बच्ची के बयान दर्ज लिए और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
ये खबर भी पढ़ें... MP में अदालत से मिली 27 तोतों को आजादी, बहेलियों को भेजा जेल, जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक बच्ची ने काउंसलरों की मौजूदगी में दिए गए बयान में यह स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति के कहे अनुसार उसने इस प्रकार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयानों की रिकॉर्डिंग पुलिस के पास सुरक्षित है। केस डायरी मिल गई है, मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। इधर मामले में मऊगंज एएसपी अनुराग पांडेय का कहना है कि मऊगंज पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए सोमवार को मामला भोपाल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के पिता भोपाल में एक मजदूर हैं।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें
आरटीआई कार्यकर्ता ने खुद को बताया निर्दोष आरोप
ये खबर भी पढ़ें... नाबालिग से कई बार रेप के मामले में BJP नेता हिरासत में, केंद्रीय मंत्री का रह चुका प्रतिनिधि
यह मुझे फंसाने की साजिश
ये खबर भी पढ़ें... जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
काउंसलरों की मौजूदगी में हुए नाबालिग के बयान
ये खबर भी पढ़ें... MP में अदालत से मिली 27 तोतों को आजादी, बहेलियों को भेजा जेल, जानें पूरा मामला
मामले की जांच जुटी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava