भोपाल में सहजयोग ध्यान केंद्र का शुभारंभ आज, आत्मसाक्षात्कार का मिलेगा अनुभव

The Sootr | Jun 06, 2026, 10:15 IST
Share
sahajayoga bhopal center inauguration
sahajayoga bhopal center inauguration

भोपाल के मुगालिया छाप में आज 'चैतन्य धाम' सहजयोग ध्यान केंद्र का भव्य शुभारंभ हो रहा है। इस धार्मिक और आध्यात्मिक महोत्सव में भजन संध्या, आत्मसाक्षात्कार और भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था है।

भोपाल के मुगालिया छाप में एक नया सहजयोग ध्यान केंद्र (चैतन्य धाम) शुरू होने जा रहा है। यह ध्यान केंद्र माताजी निर्मला देवी की याद में बनाया गया है। इस खास अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सुंदर भजनों की प्रस्तुति होगी और लोगों को आत्मसाक्षात्कार (self-realization) का अनुभव कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं और मेहमानों के लिए भजन संध्या के बाद स्वादिष्ट भोजन प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

37dd1b8f-43c
37dd1b8f-43c


आज शाम 5 बचे होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम आज यानी शनिवार, 6 जून को शाम 5 बजे से सहजयोग ध्यान केंद्र, मुगालिया छाप में आयोजित किया जाएगा। सहजयोग परिवार भोपाल और मुगालिया छाप के समस्त ग्रामीणों ने सभी लोगों से यह विनम्र अनुरोध किया है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में जरूर आएं। आयोजकों का कहना है कि यहां आकर लोग श्रीमाताजी के दिव्य संदेशों को सुन सकते हैं। साथ ही, ध्यान (मेडिटेशन) के जरिए मन की शांति का अनुभव कर अपने जीवन को संतुलित और सफल बना सकते हैं।

माताजी निर्मला देवी के बारे में जानें

55066c68-510
55066c68-510


  1. माताजी निर्मला देवी का जन्म 1923 में छिंदवाड़ा में हुआ था।
  2. उन्होंने 1970 में सहज योग की स्थापना की थी।
  3. उन्होंने कभी भी आत्मसाक्षात्कार के लिए पैसे नहीं लिए।
  4. वे महात्मा गांधी से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक जुड़ी रहीं।
  5. 23 फरवरी 2011 को इटली के जिनोआ में उनका निधन हुआ था।

छिंदवाड़ा की बेटी जो बनी दुनिया की 'माताजी'

मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर छिंदवाड़ा में 21 मार्च 1923 को एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ, जिसे दुनिया बाद में श्री माताजी के नाम से जानने लगी। इनका पूरा नाम निर्मला साल्वे था, जो बाद में विवाह के बाद निर्मला श्रीवास्तव हो गया।

उनके पिता प्रसाद साल्वे एक प्रतिभाशाली वकील थे। वे 14 भाषाएं जानते थे और उन्होंने कुरान का हिंदी में अनुवाद भी किया था। माता कोर्नेलिया साल्वे की अपनी अलग पहचान थी। वे भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने गणित में ऑनर्स डिग्री हासिल की थी

सहज योग की शुरुआत कैसे हुई?

5 मई 1970 का दिन श्री माताजी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन था। 47 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसी विधि विकसित की जिससे वे हजारों लोगों को एक साथ आत्मसाक्षात्कार दे सकती थीं। इसी विधि को उन्होंने "सहज योग" (Sahaja Yoga) का नाम दिया।

3f44ac64-939
3f44ac64-939


सहज योग की बुनियाद में कुंडलिनी ऊर्जा की अवधारणा है। श्री माताजी का मानना था कि हर इंसान के भीतर यह सूक्ष्म ऊर्जा मौजूद है। इस ऊर्जा के जागरण से ही सच्चा आत्मसाक्षात्कार संभव है। उन्होंने इसे हर इंसान का जन्मसिद्ध अधिकार बताया। इसीलिए उन्होंने कभी भी इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया।

दुनिया भर में फैला सहज योग

1980 के दशक में श्री माताजी ने यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका का लगातार दौरा किया। 1990 के दशक में उनके कदम दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, रूस, पूर्वी यूरोप और एशिया तक पहुंचे। हर जगह उन्होंने बिना पैसे लिए सहज योग सिखाया।

2ba43790-0e0
2ba43790-0e0


विरासत जो आज भी जीवित है

23 फरवरी 2011 को श्री माताजी निर्मला देवी ने इटली के जिनोआ में 87 वर्ष की आयु में शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कहा। लेकिन उनका काम आज भी जारी है। दुनिया के 100 से भी अधिक देशों में सहज योग के ध्यान केंद्र चल रहे हैं। वहां आज भी यह योग बिल्कुल मुफ्त सिखाया जाता है।

एक छोटे से शहर छिंदवाड़ा में जन्मी निर्मला ने पूरी दुनिया को एक नई राह दिखाई। उनका संदेश सरल था: सच्ची शांति अंदर से आती है और यह हर इंसान का हक है।



ये खबरें भी पढ़िए...

आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, ग्लोबल निवेश सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात

MP में UCC: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी छूट

MP News: रिश्वत कांड के बाद एमपी लोकायुक्त में बड़ा एक्शन, दो डीएसपी नपे

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज