भोपाल में बैंक के दो पूर्व मैनेजरों पर करोड़ों की हेरा-फेरी के आरोप, जांच शुरू

Sandeep Kumar | Mar 17, 2025, 18:05 IST
Share
bhopal-sbi-managers
bhopal-sbi-managers

मध्य प्रदेश के भोपाल में ईडी ने तनुश्री होम्स लोन घोटाले में दो पूर्व बैंक मैनेजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि उन्होंने लोन मंजूरी की शर्तों को दरकिनार कर करोड़ों का लोन फर्जी तरीके से बांटा।

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो पूर्व बैंक अधिकारियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोन घोटाले की जांच शुरू की है। यह घोटाला तनुश्री होम्स लोन घोटाले के रूप में सामने आया है, जिसमें आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने बिल्डरों के साथ मिलकर लोन मंजूरी की शर्तों को दरकिनार किया और मनमाने तरीके से करोड़ों रुपए का लोन बांट दिया।

लोन का फर्जीवाड़ा

जांच में यह सामने आया कि 1.71 करोड़ रुपए का लोन बिना किसी वास्तविक मकान के निर्माण के बांटा गया। ईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, लोन के फर्जीवाड़े में सीबीआई ने पहले ही जांच शुरू की थी और एफआईआर दर्ज की थी, जिसके आधार पर ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दी।

ये खबर भी पढ़िए... बैंक लोन वसूली एजेंटों की बदसलूकी से परेशान? जानिए आपके कानूनी अधिकार

बिना दस्तावेज लोन मंजूरी

यह घोटाला 2006 से 2009 के बीच किया गया था। इस दौरान तत्कालीन बैंक मैनेजर एएस हेंगड़े और सहायक मैनेजर रविंदर कुमार ने लोन को मंजूरी दी। आरोप है कि उन्होंने प्लॉट के ले-आउट, कॉलोनाइजर लाइसेंस, और जमीन से जुड़े किसी दस्तावेज की जांच किए बिना ही लोन की मंजूरी दे दी। इसके अलावा, उधार लेने वालों के केवाईसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी कोई जांच नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में HDFC बैंक की धोखाधड़ी, बैंक लोन पर अधिक ब्याज वसूला, चार सौ बीसी का केस

FIR के आधार पर ईडी का एक्शन

ईडी ने इस मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। 11 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष अदालत में इन दोनों बैंक अधिकारियों और बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसे कोर्ट ने संज्ञान में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़िए... ED का रुचि सोया ग्रुप के शाहरा पर छापा, 58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में जांच

4 बिंदुओं में समझिए पूरी स्टोरी

✅ मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ तनुश्री होम्स लोन घोटाले में मामला दर्ज किया है।

✅ जांच में खुलासा हुआ कि 1.71 करोड़ रुपए का लोन बिना किसी वास्तविक निर्माण के मंजूर किया गया। सीबीआई ने पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी, जिसके बाद ईडी ने भी इस पर कार्रवाई तेज की।

✅ 2006 से 2009 के बीच बैंक मैनेजर एएस हेंगड़े और सहायक मैनेजर रविंदर कुमार ने बिना आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए लोन मंजूर कर दिया। इसमें प्लॉट के ले-आउट, कॉलोनाइजर लाइसेंस, और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच नहीं की गई।

✅सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने 11 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष अदालत में इन दोनों अधिकारियों और बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में सीपी, डीजे, जिला बार पदाधिकारी के बीच सुलह बैठक, सभी मुद्दों पर होगी जांच

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • हाउस लोन घोटाला
  • sbi Bank
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बैंक लोन घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि