अधिकारियों की मिलीभगत से निजी हो गई 400 एकड़ जमीन, करोड़ों का है खेल!

Sandeep Kumar | Feb 09, 2025, 15:42 IST
Share
bhopal shatru sampatti
bhopal shatru sampatti

2002 में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भोपाल के 5 गांवों में 149 मामलों में गलत नामांतरण किए गए। इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी, लेकिन इसे 18 दिन में नस्तीबद्ध कर दिया गया।

भोपाल में शत्रु संपत्ति घोटाले का खुलासा हुआ है। जिसमें 400 एकड़ से ज्यादा जमीन की हेराफेरी की गई। सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ अग्निहोत्री ने माला श्रीवास्तव की हाईकोर्ट रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि नवाब परिवार से जुड़ी कई संपत्तियां असल में शत्रु संपत्ति थीं, जिन्हें राजस्व अधिकारियों ने गलत तरीके से निजी बना दिया।

2002 में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 5 गांवों में 149 मामलों में गलत नामांतरण किए गए। लोकायुक्त में शिकायत होने पर भी मामला 18 दिन में नस्तीबद्ध कर दिया गया। नवाब परिवार की संपत्तियों के नामांतरण की जांच में 1949 में सरकारी संपत्ति बने जमीनों को 1950 में बेगम आफताब जहां के नाम दर्ज कर दिया गया और बाद में उन्हें बेच दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल पहुंची केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम, शत्रु संपत्ति के दायरे में आ सकती हैं 1500 करोड़ की संपत्तियां

नवाब परिवार की 1395 एकड़ की निजी संपत्ति

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नवाब परिवार के पास 1395 एकड़ की निजी संपत्ति थी, लेकिन 1984.13 एकड़ जमीन 9 अन्य गांवों में भी उनके नाम पर दर्ज की गई, जो मर्जर एग्रीमेंट का हिस्सा नहीं थी। यह जमीन आखिरकार निजी कैसे हो गई? रिपोर्ट में इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल नवाब की छोटी बेगम की प्रॉपर्टी अब शत्रु संपत्ति, सैफ अली खान की बड़ी मुश्किलें

शत्रु संपत्ति बनी निजी संपत्ति

2002 में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भोपाल के 5 गांवों में 149 मामलों में गलत नामांतरण किए गए। इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी, लेकिन इसे 18 दिन में नस्तीबद्ध कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नवाब हमीदुल्लाह खान, बेगम आफताब जहां और उनकी बेटी आबिदा सुल्तान के नाम पर दर्ज कई जमीनें असल में शत्रु संपत्ति थीं, जिन्हें रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी बना दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...शत्रु संपत्ति के दायरे में नवाब प्रॉपर्टी: 133 विवादित संपत्तियों के 20 दावेदार, शर्मिला सैफ है वारिस

शत्रु संपत्ति में राजस्व अधिकारियों ने की हेराफेरी

1949 में भोपाल रियासत के भारत में विलय के बाद ये जमीनें सरकारी संपत्ति बन गई थीं, लेकिन 1950 में इन्हें बेगम आफताब जहां के नाम दर्ज कर दिया गया और बाद में निजी लोगों को बेच दी गईं। 2017 में तत्कालीन कलेक्टर सुदाम खाड़े ने अपनी रिपोर्ट में 149 खसरों पर राजस्व अधिकारियों द्वारा हेराफेरी किए जाने की जानकारी दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में शत्रु संपत्ति घोटाले का खुलासा, 400 एकड़ से ज्यादा जमीन की हेराफेरी

माला श्रीवास्तव की रिपोर्ट में ये हुए खुलासे

1.1937 के हुकुक रजिस्टर में छेड़छाड़ के सबूत मिले, जिससे रिकॉर्ड की सत्यता संदिग्ध हुई ।
2. नगर निगम की लापरवाही: विवादित जमीनों पर निर्माण की अनुमति दी गई, लेकिन सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

3. ग्राम बेहटा (30.55 एकड़): बेगम आफताब जहां ने गृह निर्माण समिति को बेची, जबकि रिकॉर्ड में सरकारी संपत्ति थी। हलालपुरा (68.53 एकड़), बोरवान (102.35 एकड़), लौखेड़ी (123.41 एकड़), भोपाल शहर (255.45 एकड़): 1959 से नवाब परिवार के नाम दर्ज, जबकि ये निजी संपत्ति नहीं थीं।

4. राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर: तहसील हुजूर के म्यूटेशन रजिस्टर में बार-बार मालिकाना हक बदला गया।

क्या है शत्रु संपत्ति

शत्रु संपत्ति का मतलब है, वे संपत्तियां जो युद्ध या तनाव के समय भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन जैसे देशों में चले गए लोग छोड़ जाते हैं। इन संपत्तियों को भारत के लिए संभावित खतरा माना जाता है।

शत्रु संपत्ति से जुड़ी कुछ खास बातें

1.इस अधिनियम के तहत, सरकार को शत्रु संपत्तियों का प्रबंधन और अभिरक्षा करने का अधिकार है।
2. शत्रु संपत्ति अधिनियम में, शत्रु संपत्ति को किसी शत्रु, शत्रु आश्रित, या शत्रु फ़र्म की ओर से प्रबंधित या धारित संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सैफ अली खान
  • भोपाल नवाब
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नवाब खानदान
  • अमिताभ अग्निहोत्री
  • शत्रु संपत्ति
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा