भोपाल-विदिशा रोड बनेगा फोरलेन: 1757 करोड़ का प्रोजेक्ट कैबिनेट में होगा मंजूर!
Jitendra Shrivastava | Aug 10, 2026, 23:51 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इस पर तीन बायपास बनेंगे। मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव।
- भोपाल विदिशा मार्ग बनेगा फोरलेन, तीन बायपास।
- पांच साल में एमपी में बनेंगी 88 हजार करोड़ की सड़कें।
- सूखी सेवनिया बेरखेड़ी सलामतपुर में घटेगा ट्रैफिक।
- भोपाल बनेगा मेट्रोपोलिटन सिटी, बड़ा सड़क नेटवर्क तैयार।
राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है। भोपाल विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन में बदला जाएगा।
इस परियोजना पर करीब 1757 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रस्ताव को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव करेंगे।
भोपाल-विदिशा फोरलेन प्रोजेक्ट
यह मार्ग भोपाल में अयोध्या बायपास पर भानपुर टी जंक्शन से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सांची सलामतपुर जंक्शन तक जाएगा। यह रूट भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मार्ग है। साथ ही यह भोपाल कानपुर हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए फीडर कॉरिडोर का काम भी करेगा।
bhopal vidisha fourlane
हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होगा निर्माण
धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से अहम रूट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई (NHAI – National Highways Authority of India) भी एक नया चार लेन राजमार्ग बना रहा है। यह रायसेन, सांची और विदिशा को बायपास करते हुए निकलेगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर भोपाल, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना में भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
एमपी सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान
2026-27 से 2030-31 तक के मास्टर प्लान में कुल 29682 किलोमीटर लंबाई वाले 1226 मार्गों का विकास और अपग्रेडेशन शामिल है। इन कामों पर करीब 88634 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के अनुसार एमपी में आधुनिक और सुरक्षित सड़क ढांचा तैयार किया जा रहा है।
पिछले ढाई साल में प्रदेश में 29693 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और अपग्रेडेशन हो चुका है। इसके अलावा 18166 करोड़ की लागत से 444 किलोमीटर लंबी सात बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इंदौर उज्जैन में भी मजबूत हो रहा नेटवर्क
भोपाल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए भोपाल पश्चिमी बायपास, भोपाल पूर्वी बायपास और भोपाल इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। भोपाल पश्चिमी बायपास को मंजूरी मिल चुकी है जबकि पूर्वी बायपास के लिए प्रक्रिया जारी है।
41 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो रही
पहले चरण में सागर सतना एक्सप्रेस वे, भोपाल मंदसौर एक्सप्रेस वे और जबलपुर आशापुर एक्सप्रेस वे शामिल हैं। इन पर करीब 38456 करोड़ की लागत आएगी।
इन एक्सप्रेस वे के बनने से सागर और सतना के बीच सफर का समय छह सात घंटे से घटकर करीब तीन साढ़े तीन घंटे रह जाएगा। इसी तरह भोपाल मंदसौर और जबलपुर आशापुर मार्गों पर लगने वाला आठ नौ घंटे का समय भी घटकर पांच छह घंटे रह जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
ग्वालियर की सड़कें अब खोदकर जांचेगा हाईकोर्ट, निगम के आंकड़ों ने खोली पोल
कागजों में सिमटा मास्टर प्लान: 78% सड़कें अधूरी, भोपाल झेल रहा जाम की मार
केंद्र की स्कीम में पिछड़ा एमपी, न सड़कें बनीं, न छात्रावास,गैस कनेक्शन में अव्वल
MP में टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं बन सकती? HC ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा सवाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari